फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police filed case in case of death due to leakage cylinder

लीकेज सिलिंडर से धमाका होने पर मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस द

Thu, 05 Dec 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police filed case in case of death due to leakage cylinder
चंडीगढ़। मलोया में रसोई गैस सिलिंडर लीकेज से जोरदार धमाके में राहगीर लेखराज की मौत के मामले में पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ 304ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वीरवार को लेखराज का पीजीआई में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, हादसे में झुलसी सुरस्ती और बलजीत सिंह का इलाज चल रहा है। मलोया पुलिस ने सुरस्ती के पोते राजेश मौर्या की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश (29) ने बताया कि वह मलोया में परिवार समेत रहते हैं। बीते मंगलवार को वह किसी काम से सुरस्ती (दादी) के घर आया था। इस दौरान घर में सिलिंडर खत्म हो गया। इस दौरान सुरस्ती ने दूसरा सिलिंडर लगाया, जोकि पहले से लीकेज था। दोपहर को गली में सिलिंडर सप्लाई करने बलजीत आया। इस दौरान सुरस्ती ने उसे यह कहकर अपने घर बुलाया कि सिलिंडर लीक हो रहा है। जैसे ही बलजीत उनके घर पहुुंचकर सिलिंडर चेक करने लगा तभी वहां पर जोरदार धमाका हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि लोहे का दरवाजा उखड़कर दूर साइकिल सवार लेखराज पर जा गिरा। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लेखराज की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत होे गई थी। शिकायतकर्ता राजेश ने बताया कि वह हादसे के दौरान घर के छत पर था। धमाका इतना जोरदार था कि वहां पर तीन से चार घरों की दीवारों पर दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed