फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police detained members of Haryana Computer Professionals Association

Panchkula News: हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 01 Aug 2024 07:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 01 Aug 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Police detained members of Haryana Computer Professionals Association
कर्मचारी मांगों के लिए सेक्टर-5 धरनास्थल से सीएम आवास का घेराव करने कर रहे थे तैयारी
विज्ञापन


पिछले 18 दिन से कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर धरने पर बैठे हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। 18 दिन से प्रदेशभर के सैकड़ों हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर बैठे हैं। वीरवार को प्रदेशभर के सभी हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मांगें नहीं मानने पर सेक्टर-5 धरना स्थल पर एकत्रित होकर सीएम आवास चंडीगढ़ जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्हें धरनास्थल के आसपास से हिरासत में ले लिया। कई कर्मचारियों को उनकी गाडि़यों में बिठाकर वापस भेज दिया गया। कई कर्मचारियों को पुलिस की गाड़ियों में बिठाकर पंचकूला से बाहर ले जाकर छोड़ा गया, ताकी वे धरना स्थल पर एकत्रित न हो सकें।

कई कर्मचारी गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे

इस दौरान काफी संख्या में कर्मचारी गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में एकत्रित हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक कर्मचारी गुरुद्वारे में बैठे रहे। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनकी मुलाकात शुक्रवार शाम को सीएम से करवाने का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद कर्मचारी वापस चले गए।
विज्ञापन


15 जुलाई से हैं हड़ताल पर

विजय सिंह ने बताया कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की हड़ताल 15 जुलाई से चल रही है। वे 15 जुलाई और 18 जुलाई को दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं। 22 जुलाई और 23 जुलाई को प्रदेशभर के सभी विधायकों को ज्ञापन दिया जा चुका है। 27 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को ज्ञापन दिया गया और 29 जुलाई को प्रदेश के सभी मंत्रियों को ज्ञापन दिया गया। लेकिन उसके बावजूद कोई भी आधिकारिक बैठक नहीं हुई है और न ही मांगों का समाधान हो पाया। वीरवार को पूरे प्रदेश से सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल ने सेक्टर-5 धरनास्थल पर एकत्रित होना था। लेकिन प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को एकत्रित नहीं होने दिया। विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके कई साथियों की गाड़ियों को भी इंपाउंड कर दिया गया और उनको बार-बार धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास स्थान पर जाना था और मांगों को लेकर उनको अवगत करवाने के लिए ज्ञापन देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरल केंद्र बंद

कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते सरल केंद्र बंद रहने के कारण आरसी, डीएल, नंबर चेंज करना, गाड़ी ट्रांसफर करने आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। लोग सरल केंद्र पहुंच रहे हैं तो हड़ताल की जानकारी मिल रही है। पंचकूला और कालका सब डिविजन में 120 के करीब कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काम बंद कर रखा है। इस कारण सरल केंद्र, तहसील के जरूरी कागज बनवाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

-कर्मचारियों की मुख्य मांगें

1. सभी डीआईटीएस (आईटी सोसाइटी) का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए।

2. सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए।

3. एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए।

4. समान काम समान वेतन दिया जाए।

5. 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।

6. सरकार रेगुलाइजेशन एक्ट लेकर आती हैं, उसमें डीआईटीएस को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed