फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   police caught two accused in dowry related murder case

दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
police caught two accused in dowry related murder case
चंडीगढ़। थाना 11 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर 24 निवासी पाला राम और महेंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 24 निवासी शिकायतकर्ता जयनी राम ने शिकायत दी थी कि एक मार्च 1992 में उनकी बेटी की शादी महेंदर सिंह पुत्र पाला राम के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरा न करने पर ससुराल वालों ने बेटी को मार दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 25 अक्तूबर 1992 को उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारा दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति महेंदर और ससुर पालाराम को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद आरोपियों ने याचिका दायर की। हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों को आरोपी पाते हुए सजा सुना दी। उसके बाद वर्ष 1996 से दोनों फरार थे। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया। उसके बाद उन्हें हाईकोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed