फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police brought two accused on production warrant who looted Rs 28,000 at gunpoint

Panchkula News: पिस्टल दिखाकर 28 हजार लूटने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Mon, 18 Mar 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Police brought two accused on production warrant who looted Rs 28,000 at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। मई 2023 में खड़क मंगोली में रात के समय बाइक सवार बदमाशों द्वारा कनपटी पर पिस्टल रखकर 28 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी अमन राजपूत उर्फ पकोड़ी इंदिरा काॅलोनी और साहिल खान मनीमाजरा निवासी हैं। दोनों पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद दोनों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ढकोली निवासी राजा केसरी ने दी शिकायत में बताया कि उनकी खड़क मंगोली में कंफेक्शनरी की दुकान है। 1 मई 2023 की रात करीब 11.15 बजे वे दुकान बंद करके अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से बाइक पर दो लोग आए। उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इसके बाद एक आरोपी बाइक से उतर कर आया और उसकी कनपटी पर एक पिस्टल रख दिया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती थैला छीन लिया और उनकी शर्ट की जेब में रखे आठ हजार रुपये भी लूट लिए। सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed