फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police arrested three accused in a case of snatching

साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड से स्नैचिंग मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2020 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three accused in a case of snatching
छीना-झपटी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-21 में साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड से छीना-झपटी करने के मामले में सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार निवासी डबडिया जिला रोहताश बिहार, अजय श्रीवास्तव निवासी कचुआ जिला रामपुर उत्तर-प्रदेश और रघुवीरसिंह उर्फ पुन्नु निवासी बबरपुर जिला बिजनौर उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। यह तीनों अभी हाल में गांव कुंडी में रह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को शिकायतकर्ता अजीत कुमार गांव सेगडा थाना महेंद्रगढ़ जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में सेक्टर-11 स्थित दक्ष प्राइवेट लिमिटेड में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं। 18 नवंबर की शाम को ड्यूटी खत्म करके अपनी साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच सेक्टर-21 स्थित शराब ठेके के आगे बने ब्रेकर से थोड़ी दूर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार चार लुटेरों ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गिर गया। एक लुटेरे ने उन पर चाकू से हमला कर फोन छीन लिया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed