फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Players sweating it out on the hockey field amidst rain and sunshine.

Panchkula News: बारिश और धूप के बीच हॉकी मैदान में पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Players sweating it out on the hockey field amidst rain and sunshine.
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी, फिटनेस और कौशल निखारने पर जोर
विज्ञापन


अंडर-14 से सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ी कर रहे नियमित अभ्यास
ड्रिब्लिंग, पासिंग और फिटनेस पर विशेष फोकस
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना लेकर जुटे खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भीषण गर्मी और बारिश भी खिलाड़ियों के हौसले को नहीं डिगा पा रही। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अंडर-14 से लेकर सीनियर वर्ग तक के हॉकी खिलाड़ी रोजाना कड़ी मेहनत कर आगामी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। मैदान पर कहीं ड्रिब्लिंग का अभ्यास हो रहा है तो कहीं पासिंग, फिटनेस और रणनीति को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अनुभवी कोचों की देखरेख में घंटों चलने वाला प्रशिक्षण खिलाड़ियों के खेल को लगातार निखार रहा है।

खिलाड़ियों का कहना है कि उनका मकसद केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेना नहीं, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतना और चंडीगढ़ का नाम रोशन करना है।

अंडर-14 खिलाड़ी आर्यन ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से हॉकी खेल रहे हैं। नियमित अभ्यास से उनके खेल में काफी सुधार आया है और इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


अंडर-17 खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने बताया कि गर्मी चुनौती जरूर है, लेकिन मैदान पर उतरते ही पूरा ध्यान खेल और अभ्यास पर केंद्रित हो जाता है। टीम फिटनेस और तालमेल को मजबूत बनाने पर विशेष मेहनत कर रही है, ताकि आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-21 खिलाड़ी हरजोत सिंह ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए तकनीकी कौशल और शारीरिक फिटनेस दोनों पर बराबर मेहनत करनी पड़ती है। उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करना है।

सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार ने कहा कि हॉकी उनके लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून है। युवा खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने से नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करना है।


हॉकी कोच ने बताया कि खिलाड़ियों में प्रतिभा और समर्पण की कोई कमी नहीं है। यदि इसी अनुशासन और मेहनत के साथ अभ्यास जारी रहा तो आने वाले समय में ताऊ देवी लाल स्टेडियम से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed