फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PKL Panthers storm to victory in Winter Cup Will-2, defeating Ridge Strikers by 196 runs.

Panchkula News: विंटर कप विल-2 में पीकेएल पैंथर्स का तूफान, रिड्ज़ स्ट्राइकर्स 196 रन से ढेर

Tue, 03 Feb 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
PKL Panthers storm to victory in Winter Cup Will-2, defeating Ridge Strikers by 196 runs.
गौतम राजपूत के शतक और घातक गेंदबाजी से एकतरफा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विंटर कप विल-2 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीकेएल पैंथर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रिड्ज़ स्ट्राइकर्स को 196 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। मुकाबले में पीकेएल पैंथर्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना दबदबा कायम रखा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पीकेएल पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 285 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौतम राजपूत ने शानदार 126 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके साथ गोलू ने 61 रन और सनी ने 78 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी।
विज्ञापन

285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिड्ज़ स्ट्राइकर्स की टीम पीकेएल पैंथर्स के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 15.2 ओवरों में महज 89 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में मनीष कुंडू ने 3 विकेट झटके, जबकि राहुल राणा ने कसी हुई गेंदबाजी कर बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। मैच में शानदार शतकीय पारी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गौतम राजपूत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed