फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pinjore's apple market started, 20 thousand boxes arrived for the first time

Panchkula News: पिंजौर की सेब मंडी शुरू, पहली बार पहुंची 20 हजार पेटियां

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pinjore's apple market started, 20 thousand boxes arrived for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। एचएमटी के नजदीक बनी नई आधुनिक सेब मंडी रविवार को शुरू हो गई है। इसमें आढ़तियों ने कारोबार शुरू करने के लिए पहली बार सेब की करीब 20 हजार से ज्यादा पेटियां लाकर रखी हैं। इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा और नगर परिषद प्रधान कृष्ण लाल लांबा ने पहुंचकर आढ़तियों का स्वागत कर कारोबार की शुरूआत करवाई। सभी आढ़तियों का स्वागत किया और उनको कारोबार के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी एवं आधुनिक सेब मंडी यहां पर खोलकर जहां क्षेत्र में रोजगार के साधनों को बढ़ावा दिया है, वहीं, पिंजौर-कालका मेन बाजारों में दोबारा से खुशहाली लौटाने का काम किया है। इससे करीब 10 हजार लोग किसी न किसी माध्यम से रोजगार के साथ जुड़ेंगे। यह मंडी पिंजौर-कालका समेत आसपास क्षेत्र में रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन



आढ़तियों की हर सुविधा का रखेंगे ध्यान
पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले सेब व्यापारी, आढ़ती या किसान इसे हरियाणा की एप्पल मंडी न कहें बल्कि इसे अपनी मंडी कहें तभी मंडी के प्रति अपनापन आएगा और आपसी सहयोग में कारोबार में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि मंडी में आढ़तियों की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा, नगर परिषद के पार्षदों, पुलिस और प्रशासन को इनके सहयोग के लिए कह दिया गया है एचएमटी की खाली पड़ी करीब 78.33 एकड़ भूमि पर सेब मंडी बनाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग जीरकपुर-शिमला हाईवे से लगती इस मंडी में वाहनों को आने-जाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। सेब व्यापारियों या आढ़तियों की जो भी समस्याएं या सुविधाओं की मांग होगी, उन्हें वो प्रदेश के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मिलकर उनका हल करवाएंगी इसमें चाहे मार्किट फीस या एचआरडीएफ टैक्स आदि की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब व्यापारी अनूप चौहान ने पूर्व विधायक लतिका शर्मा सहित गणमान्य पार्षद संजीव कौशल, पार्षद सौरभ गुप्ता, पार्षद सुदर्शन कंसल, पार्षद प्रतिनिधि संदीप खोखर, शिव शम्भू, किशोरी शर्मा, कुलदीप सिंह, बलराज शर्मा का स्वागत किया और व्यापारियों व आढ़तियों की कुछ मांगों को रखा। बता दें कि हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एचएमटी पिंजौर में एप्पल मंडी का निर्माण करवाया गया है। इस सेब मंडी का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 15 नवंबर 2018 को पिंजौर में नींव पत्थर रखा था।



व्यापारियों की मांग : हमने सेब मंडी में सरकार से प्लाॅट खरीदकर पूरी कीमत दी है, कुछ दिन पहले हमारी एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें कहा था कि अभी कोई मंडी फीस आदि नहीं ली जाएगी। लेकिन अब फीस मांगी जा रही है। दो प्रतिशत मार्केट फीस और हरियाणा रूरल डेवलपमेंट टैक्स माफ होना चाहिए, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में उनसे मार्केट फीस एक प्रतिशत, वो भी यूजर चार्जेस के नाम पर ली जाती हैं। उनकी दो मांगे हैं और पूर्व विधायक लतिका शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को उक्त फीस माफ करने के लिए मांग की जाएगी। - अनूप चौहान, सेब व्यापारी, हिमाचल प्रदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article