फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Person on duty found in critical condition

ड्यूटी पर निकला व्यक्ति गंभीर हालत में मिला

Wed, 18 Nov 2020 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Person on duty found in critical condition
पंचकूला। घर से ड्यूटी पर निकला व्यक्ति सेक्टर-15/11 चौक के पास गंभीर हालत में मिला। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सेक्टर-6 अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगदीश प्रसाद (50) निवासी माडी लाहिया जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि वह हरिमिलाप नगर में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

मृतक के परिजन चंद्रिका प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे रोटी का डिब्बा लेकर साइकिल से जगदीश प्रसाद ड्यूटी पर निकले थे। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित कृष्णा मार्बल कंपनी में काम करते थे। वह दोपहर एक बजे अपनी रेहड़ी पर सरिया व एंगल पत्ती रखकर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-15/11 चौक के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। जब करीब जाकर देखा तो पता चला कि वह उसका भाई जगदीश प्रसाद है। इसके बाद अपने भतीजे के साथ भाई को पिकअप में डालकर सेक्टर-6 अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम करवाकर मौत का कारण पता लगा उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed