फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   People with criminal tendencies will be monitored, cameras have been linked with AI system.

350वां शहीदी दिवस: आनंदपुर साहिब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कैमरों को एआई सिस्टम के साथ किया लिंक

Sun, 23 Nov 2025 11:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 23 Nov 2025 11:51 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के जरिये अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
People with criminal tendencies will be monitored, cameras have been linked with AI system.
आनंदपुर साहिब में सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के जरिये अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए सेंटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम के साथ लिंक कर दिया है। प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर 300 कैमरे लगाए हैं। साथ ही टेंट सिटी में भी 200 कैमरे स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार थाना सिटी में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से सेंटर को लिंक करने से यह फायदा होगा कि इसमें सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का डाटा है। अगर कहीं पर भी ऐसे लोग सीसीटीवी के नजर में आते हैं तो वो कंट्रोल सेंटर को अलर्ट कर देंगे। इसके बाद संबंधित एरिया में तैनात पुलिस की जानकारी दी जाएगी ताकि वे समय पर उचित कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न विभागों को भी सेंटर के साथ जोड़ा गया है ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में संबंधित विभाग को जानकारी दी जा सके। खासकर स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह ड्रोन की भी चार टीमें तैनात की गई हैं जो पूरे शहर पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सुविधाओं सहित एंबुलेंस की तैनाती और 24 घंटे मुख्य कंट्रोल रूम के साथ तुरंत चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करना शामिल है। समागमों के लिए सुचारु एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा, सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी व्यापक प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed