फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People will take 500 bikes and 200 cars home before Diwali

ऑटोमेटिक गाड़ियों की डिमांड ज्यादा, धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग

Wed, 19 Oct 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
People will take 500 bikes and 200 cars home before Diwali
पंचकूला। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। खासकर वाहन खरीदते समय लोग इस बात को ज्यादा महत्व देते हैं कि वो धनतेरस के दिन खरीदा जाए। इसलिए लोग उस दिन गाड़ी खरीदने के लिए एडवांस में बुकिंग करा रहे हैं। वहीं कंपनियों ने भी धनतेरस को देखते हुए अपना स्टॉक बढ़ाया है, मगर फिर भी कुछ कंपनियों की गाड़ियां आउट ऑफ स्टॉक हो गई हैं।
विज्ञापन

इसलिए मजबूरी में लोगों को दूसरी गाड़ियां खरीदनी पड़ रही हैं। वहीं इस बार सभी शोरूम पर ऑटोमेटिक गाड़ियों की डिमांड ज्यादा रही। इस बार धनतेरस के लिए लोगों ने करीब 500 बाइक और 200 कारों की बुकिंग की है। एजेंसी मालिकों ज्यादा रिस्पांस की उम्मीद है। वे धनतेरस तक ग्राहकों के बढ़ने की आस लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में लोग ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कंपनियों द्वारा गाड़ियों और बाइक के लिए एक्सचेंज ऑफर और कीमत में छूट जैसे आकर्षक ऑफर भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

इस महीने में अब तक करीब 300 बाइक और स्कूटी बिक चुकी हैं। धनतेरस के लिए भी एडवांस 150 की बुकिंग हो गई है। इस बार लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।- राजेश, मैनेजर, हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बाइक खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इस महीने में करीब 130 बाइक बिक चुकी हैं। हालांकि अभी धनतेरस के लिए कोई एडवांस बुकिंग नहीं है। उम्मीद है और ग्राहक पहुंचेंगे। -रवि, मैनेजर, टीवीएस
अभी तक इस सीजन में 100 से ज्यादा बाइक बिक चुकी हैं, और करीब 250 की एडवांस बुकिंग धनतेरस के लिए हो चुकी है। अभी और भी ग्राहक वाहन देखने के लिए पहुंच रहे हैं। - कमलजीत सैनी, जीएम, बजाज
अभी तक ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। पिछले एक महीने में 10 से 15 स्कूटी बिकी हैं। उम्मीद है कि धनतेरस से पहले और ज्यादा ग्राहक स्कूटी खरीदने के लिए पहुंचेंगे। -अनु, मैनेजर, हीरो इलैक्ट्रिक
एक महीने में 35 से 40 गाड़ियां बिक चुकी हैं। अच्छा रिस्पांस है। मगर यह पिछले साल से ज्यादा बेहतर नहीं है। धनतेरस के लिए भी एडवांस में 60 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। - अंकुश, सेल्स मैनेजर, टाटा

करीब 60 गाड़ियां एक महीने में बिक चुकी हैं। इतनी ही गाड़ियों की धनतेरस के लिए एडवांस में बुकिंग हो चुकी है। भारी मांग के चलते कुछ गाड़ियां आउट ऑफ स्टॉक हैं। डिमांड ज्यादा और पूरी सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। - विक्रम चौहान, टीम लीडर, मारूति सुजुकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed