{"_id":"612d46058ebc3e7f42300ace","slug":"people-upset-due-to-power-cuts-demand-to-shift-the-line-to-two-feeders-pkl-office-news-pkl4251562188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों की समस्या से लोग परेशान, लाइन को दो फीडर पर शिफ्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटों की समस्या से लोग परेशान, लाइन को दो फीडर पर शिफ्ट करने की मांग
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव समानवा फीडर के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। किसान नेता एवं जिला परिषद के वार्ड नं. आठ के स्थानीय निवासी बहादुर सिंह ककराली ने बताया कि बरवाला सब डिवीजन से आने वाली बिजली लाइन जो समानवा फीडर के नाम से चलती है वो पूरे जिले की सबसे लंबी लाइन है। प्रतिदिन फॉल्ट के कारण बिजली के कट लगते हैं। सबसे लंबी लाइन होने के बावजूद भी इस फीडर पर कुल चार से पांच कर्मचारी हैं। कर्मियों पर कार्यभार ज्यादा होने के कारण कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता।
ककराली ने कहा कि हमारे क्षेत्र को कागजी कार्रवाई में जगमग योजना में बिजली विभाग ने शामिल कर दिया है, लेकिन धरातल पर अभी कोसों दूर है। टाबर, सरकपुर, वजीदपुर, हंगोली, समानवा, ठरवा, बागवाली, बागवाला, गोलपुरा, बहबलपुर, मौली और ककराली सभी गांवों में जगमग योजना केवल एक सपना बन कर रह गई है।
कोट..
लाइन पर उपस्थित कर्मचारियों को इस बारे निर्देश देंगे। आगामी 15 दिन के अंदर समानवा फीडर को दो भागों में शिफ्ट कर लाइन पर लोड कम कर दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
-आशीष चोपड़ा, एसडीओ, बरवाला