फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People upset due to non-operation of long distance buses from Ramgarh to Delhi, Hisar

Panchkula News: रामगढ़ से दिल्ली, हिसार के लिए लंबी दूरी की बसें न चलने से लोग परेशान

Wed, 13 Mar 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non-operation of long distance buses from Ramgarh to Delhi, Hisar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामगढ़। वाया रामगढ़, कालका और पंचकूला से अंबाला की तरफ जाने वाली बसें रामगढ़ से सिर्फ अंबाला तक ही जाती हैं, जबकि रामगढ़ बस स्टॉप से भारी संख्या में लोगों का हिसार, कैथल, दिल्ली, करनाल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर आना-जाना लगा रहता है। पंचकूला के सेक्टर-22, 23, 24, 25, 26 सहित रामगढ़ के आसपास भारी संख्या में अन्य जिलों के लोग नौकरी और अन्य व्यवस्थाओं के कारण इन सेक्टर में रहते हैं। उनका अपने क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता है।
वाया रामगढ़ से कोई भी सीधी बस इन शहरों को नहीं जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामगढ़ बस स्टैंड में भारी संख्या में लोग अपने रोजगार के लिए आते हैं। इसके अलावा पंचकूला भी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बस सुविधा न होने से लोग स्वयं को असहाय महसूस करते हैं। लोगों की मांग है कि पंचकूला से वाया रामगढ़, दिल्ली, हिसार के लिए बस सुविधा मुहैया करवाई जाए। हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो के यातायात प्रबंधक व्योम शर्मा ने बताया कि उनके पास इस मार्ग पर दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों के बारे में क्षेत्र से कोई मांग नहीं आई है। जब भी मांग आएगी बसें चलाने की कार्रवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर जाने वाली बसें लगाई जानी चाहिए ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके। - संजीव कुमार (सोनी)

दिल्ली, हिसार समेत अन्य शहरों से पंचकूला वाया रामगढ़ बस लगाने से यहां के लोगों को कई बसें नहीं बदलनी पड़ेगी। - गुरचरन (बबलू)

इस क्षेत्र में हरियाणा के लोग भारी संख्या में रहते हैं। उनका अपने परिचितों के पास आना-जाना लगा रहता है। सीधी बसें न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीधी बस सेवा विभाग द्वारा लगा दी जाती है तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। - सतपाल (सत्तु)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed