{"_id":"65ecd28262c8c1ca9e08c7f4","slug":"people-stood-in-line-for-three-hours-for-challan-clash-with-police-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7224-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चालान के लिए तीन-तीन घंटे लाइन में लगे लोग, पुलिस से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चालान के लिए तीन-तीन घंटे लाइन में लगे लोग, पुलिस से हुई झड़प
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 जिला अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें लोगों को चालान भरने के लिए पुलिस की ओर से मैसेज देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग लाइन लगाकर तीन घंटे से अधिक समय अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई बार लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। लाइन लगाने को लेकर पुलिस की तरफ से कहे जाने पर और लंबी लाइन में घंटों खड़े होने के के बाद लोग परेशान रहे।
पंचकूला पुलिस की ओर से शनिवार के लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान छुटाने के लिए लोगों से अपील की गई थी। इस अपील पर कोर्ट परिसर में करीब तीन हजार से अधिक लोग चालान छुटवाने के लिए आ गए। इस दौरान उन्हें लंबी लाइनों में लगाया गया। लंबी लाइनों में लगने के बाद कोर्ट में पहुंचने तक कई बार लोगों और पुलिस में लाइन लगाने को लेकर बहस भी हुई। बहस होने के बाद लोगों को लाइन में लगकर चालान छुटाने तीन घंटे से अधिक का समय लगा। इस कारण लोग परेशान रहे।
तीन घंटे लाइनों में लगे रहे
बाइक से चलने के दौरान बिना हेलमेट चालान हुआ है। ऑनलाइन चालान भेजे जाने के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस की ओर से फोन कर बुलाया गया। चालान छुटाने के लिए तीन घंटे लाइन में लगने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद चालान छूटा है। जंगबहादुर निवासी खड़क मंगोली
विज्ञापन
असुविधा के चलते हुई परेशानी
तीन घंटे से लाइन में लगने के कारण असुविधा हुई है। लंबी लाइनों में लगने के कारण परेशानी हुई है। लोक अदालत में नौ बजे आए थे। दो बजे चालान लेकर गए हैं। पूरी प्रक्रिया पूरी होने में दिक्कत हुई है। पूरनचंद निवासी नालागढ़
कोर्ट के चौराहे तक लाइन लगाई
जैसे ही हम कोर्ट में चालान छुटाने के लिए आए। लंबी लाइनों में लगे होने के कारण कोर्ट के चौराहे के पास लंबी लाइन में लगे। तीन घंटे बाद नंबर आया। इसके बाद कोर्ट के अंदर भीड़ अधिक होने के कारण चालान छुटाने में दो घंटे अतिरिक्त समय लगा। दिनेश कुमार निवासी सेक्टर-16
वाहन खड़े करने में भी हुई जमकर दिक्कत
जिला अदालत के बाहर पार्किंग में वाहन अधिक खड़े होने के कारण दिक्क्त हुई। बाइक खड़ी करने की जगह भी नहीं मिली। इस कारण परेशानी हुई। वहीं लाइनों में लगने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी है। दीपक कुमार निवासी सेक्टर -12