फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People roaming without masks and social distance in markets, hospitals and bus stands

मार्केट, अस्पताल और बस स्टैंड में बिना मास्क और सामाजिक दूरी के घूम रहे लोग

Fri, 13 Aug 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
People roaming without masks and social distance in markets, hospitals and bus stands
अस्पताल में बैठे लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन पब्लिक प्लेस पर लोग नहीं कर रहे हैं। इस तरह के हालात में कोरोना के केस फिर से बढ़ सकते हैं। नियमों का पालन नहीं होने के बावजूद पुलिस किसी प्रकार के चालान नहीं काट रही है। पंचकूला में पिछले तीन दिन में 11 केस आ चुुके हैं। पंचकूला की सीएमओ और डीसीपी की ओर से लगातार गाइडलाइन जारी करने के बाद इसका उल्लंघन लोग कर रहे हैं। अमर उजाला की ओर से किए गए रियलिटी चेक में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम की ओर से बस स्टैंड का दौरा दोपहर 12 बजे किया गया। इस दौरान यहां पर बैठे यात्री बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं, गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर के फेस में मास्क नहीं था। इस तरह के हालात में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं। यहां पर नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, सुबह 11 बजे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भी इलाज करवाने वाले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं पहने थे। इस तरह के हालात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट...
हमारी ओर से लोगों से अपील की गई है कि बिना मास्क के अस्पताल लोग नहीं आए। अगर ऐसा लोग करेंगे तो उनके चालन काटे जाएंगे।
-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल
कोट...
पुलिस की ओर से चेकिंग की जा रही है। अगर इस तरह का मामला है तो पुलिस की आरे से चालान काटे जाएंगे। वहीं, उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed