फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People of Cambwalla panic in the order of High Court, told the problem to Administrator Badnaur

हाईकोर्ट के आदेश से दहशत में कैंबवाला के लोग, प्रशासक बदनौर को बताई समस्या

Wed, 18 Mar 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
People of Cambwalla panic in the order of High Court, told the problem to Administrator Badnaur
चंडीगढ़। सुखना कैचमेंट पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित होने वाले गांव वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देशों पर गठित इस कमेटी की अध्यक्षता डीसी मनदीप सिंह बराड़ करेंगे। वे इन गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं, कैचमेंट एरिया में आने वाले मकानों के सर्वे का काम भी कोरोना वायरस की वजह से कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कैंबवाला, खुड्डा अलीशेर और किशनगढ़ की विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महासचिव रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, भजन सिंह, हुकम चंद, पाल राम, दलीप कुमार, हरमेश, श्रीराम और गुरनाम सिंह शामिल थे। अरुण सूद ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से सुखना कैचमेंट एरिया के बारे में दिए गए निर्णय के बाद गांववासियों में भय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। प्रशासक बदनौर ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो इन तीनों गांवों के निवासियों की सुनवाई करेगी और अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। प्रशासक बदनौर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए सुखना कैचमेंट एरिया को तो बचाया ही जाएगा क्योंकि सुखना झील इस शहर की महत्वपूर्ण विरासत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि गांववासियों के मकानों को बेवजह तोड़ा न जाए। प्रशासन ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शाम तक एक कमेटी का गठन भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल डोरे के बाहर रह रहे लोगों के लिए भी राहत की मांग
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गांवों में लाल डोरे से बाहर रहने वाले निवासियों पर हर वक्त मकान टूटने की तलवार लटकी रहती है, जबकि गांवों की एक बहुत बड़ी जनसंख्या लाल डोरे के बाहर रहती है। वर्षों से लाल डोरे को न बढ़ाए जाने के कारण ये लोग समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रशासन पहले से ही इस विषय में विचार कर रहा है कि इन लोगों के निर्माण को किसी प्रकार नियमित कर इन्हें राहत प्रदान की जा सके। इस संबंध में नीति निर्धारण का कार्य विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed