{"_id":"5eb06d3e8ebc3e905528db46","slug":"people-leave-as-soon-as-curfew-is-lifted-border-is-jammed-panchkula-news-pkl37425037","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू हटते ही घरों से निकले लोग, उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बॉर्डर पर लगा वाहनों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू हटते ही घरों से निकले लोग, उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बॉर्डर पर लगा वाहनों का रेला
Tue, 05 May 2020 11:13 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू हटते ही सड़कों पर निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन की ओर से सोमवार को रियायत मिलने के बाद बाजारों व दुकानों पर शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गाड़ियों का काफिला लेकर शहर में निकल पड़े। कई मार्केट में कार पार्क करने तक की जगह नहीं बची थी। सबसे ज्यादा भीड़ शराब, कास्मेटिक और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर देखी गई। वहीं, कई जगह बॉर्डर पर जाम भी लग गया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। वहीं, कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की खबरें भी आईं। गांव और कालोनियों में ऑड-ईवन के नियमों की धज्जियां उड़ीं। सोशल मीडिया पर इस बारे में लोगों ने प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया कि यदि यही हाल रहा तो संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है। लोगों का कहना था कि इतनी लंबी छूट देना खतरे से कम नहीं है।
कर्फ्यू खुलते ही सोमवार सुबह 7 बजे से ही शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ने शुरू हो गए। वाहनों में ज्यादातर लोग चंडीगढ़ से बाहर अपने मूल निवास स्थान जाने की होड़ में थे। पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर बॉर्डर पर स्क्रीनिंग होने के चलते गाड़ियों की कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
सुबह के 10 बजते बजते हाउसिंग बोर्ड, ट्रिब्यून चौक, जेडब्ल्यू मैरियट चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट, हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट समेत अन्य चौक और लाइट प्वाइंट पर वाहन दौड़ते नजर आए। सुबह करीब 11.30 बजे अरोमा लाइट प्वाइंट के पास कार सवार जीरकपुर निवासी गगनदीप ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। कर्फ्यू लगने के बाद से वह चंडीगढ़ नहीं आए थे।
ऐसे में अब वह आज चंडीगढ़ में आए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग बिना जरूरी काम के ही चंडीगढ़ पहुंचे।

कहीं सुस्त तो कहीं चुस्त नजर आई पुलिस, 109 बाइक, 12 कारें जब्त
सोमवार को कर्फ्यू हटने के बाद पुलिस भी कुछ ढीली नजर आई। सोमवार को आलम यह था कि कहीं पुलिस का नाका दिखा तो कहीं वाहन चालक बेरोक-टोक घूमते नजर आए। हालांकि ट्रिब्यून चौक, सेक्टर 27/28 डिवडिंग रोड समेत अन्य जगहों पर पुलिस मुस्तैद नजर आई।
सोशल डिस्टेंस के चलते बाइक पर एक और कार में ड्राइवर समेत तीन लोगों को बैठने की को कहा गया है। ऐसे में सोमवार को शहर के अलग-अलग जगहों से बाइक पर एक से ज्यादा और कार में ड्राइवर समेत तीन से ज्यादा बैठने पर वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें 109 बाइक और 12 कारें शामिल हैं।
कई सेक्टरों की पार्किंग फुल, कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
शहर में सभी जरूरत के सामानों की दुकानों और दफ्तर को को खोलने की छूट दी गई है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोमवार को अपने घरों से काम पर पहुंचे। यही कारण रहा कि सेक्टर-9, सेक्टर-8 सेक्टर-21, सेक्टर-7 समेत अन्य कई सेक्टरों की पार्किंग वाहनों से फुल नजर आईं। बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। हालांकि इस दौरान कई जगह नियमों की धज्जियां उड़ाई गई तो कई जगहों पर सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया।
सेक्टर-18 की मार्केट में शराब के ठेके की वजह से काफी भीड़ लग गई। शराब खरीदने के लिए लोगों ने अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर दीं। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एक कतार में किया। दुकानदार भी उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय अपनी दुकान में ही व्यस्त रहे।

सेक्टर 38 व 42 में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ
सेक्टर-38 और 42 में लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार के नियमों का पालन किया। दोनों ही सेक्टरों में लोगों ने दो गज की दूरी बनाकर सामान खरीदा। सेक्टर 38 के दुकानदार अशोक ने बताया कि किसी को समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। लोग खुद से जागरूक दिखे। एक वक्त पर दुकानों में पांच या छह से ज्यादा लोग नहीं थे।
अफवाहों की वजह से शराब के ठेके में बढ़ी भीड़
सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि मंगलवार से ठेके बंद कर दिए जाएंगे। दिल्ली में ठेके बंद कर दिए गए हैं। उसके बाद से शराब के ठेकों पर भीड़ बढ़ गई। लोगों को लगा कि ठेके फिर से बंद हो जाएंगे। इसलिए लोग जरूरत से ज्यादा शराब खरीदने लगे।
यही नहीं पंचकूला और मोहाली में ठेके नहीं खुलने के कारण वहां के लोग भी चंडीगढ़ आकर शराब खरीदने के लिए लाइन पर खड़े हो गए। लाइनें इतनी लंबी थीं कि लोगों का नंबर भी एक से डेढ़ घंटे में आ रहा था। भीड़ देख शराब के ठेकों ने भी ऊंचे दाम पर शराब बेचना शुरू कर दिया।

मनीमाजरा में ऑड-ईवन का पालन नहीं, पुलिस ने बंद कराई दुकानें
सोमवार सुबह मनीमाजरा बाजार की सभी दुकानें खुल गईं। प्रशासन की ओर से बनाए गए ऑड-ईवन के नियमों की धज्जियां उड़ीं। खरीददारों की भीड़ उमड़ आई। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ फूल गए। मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर मौके पर पहुंची और सभी दुकानों को बंद करवा दिया लेकिन मोरी गेट के व्यापारियों ने इसका विरोध किया।
उनका कहना था कि यहां ऑड ईवन का सिस्टम कैसे लागू हो सकता है, क्योंकि यहां साथ-साथ दुकाने हैं। एक नंबर पर चार से पांच दुकाने हैं। व्यापार मंडल के हस्तक्षेप पर व्यापारी माने और दुकान बंद कर दी। उसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों की दुकानों पर एक दो और नंबर देकर ऑड-ईवन सिस्टम बनाया। मंगलवार से अब मनीमाजरा की दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत खोली जाएंगी।
यहां ऐसे रहे हालात
छूट मिलते ही सारंगपुर में लोग बैंकों की तरफ भी भागे। धनास गांव के बैंक के सामने पैसे निकालने और पासबुक अपडेट कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। गांव खुड्डा लाहौरा निवासी प्रीतपाल सिंह के मुताबिक, गांव के गुरुद्वारा साहिब वाली सड़क पर दुकानें खुलने के बाद काफी भीड़ हो गई। भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। मलोया में भी कुछ ऐसा हाल रहा। गलियों में खूब भीड़ रही।
न्यू एकता मार्केट शॉप कीपर्स एसोसिएशन बुड़ैल के प्रधान भारत भूषण कपिला व चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि राशन और केमिस्ट की दुकानों पर तो लोग खरीदारी के लिए गए, लेकिन हार्डवेयर और प्लाई की दुकानों पर लोग नहीं आए। लोगों में डर का माहौल है। पिछले चार पांच दिनों में जो शहर में कोरोना के कस बढ़े हैं, उसके कारण लोगों में भय है। सेक्टर 45 केशोराम कांप्लेक्स में दुकानें खुलीं, लेकिन ग्राहक नहीं आए। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान बलजिंदर गुजराल ने बताया कि थोक के ग्राहक नहीं आए।
कारोबार न के बराबर रहा। लोगों ने कैरमबोर्ड, लूडो, बैडमिंटन जैसे सामान खरीदे। सेक्टर-40 में सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन किया गया। इस सेक्टर में सैकड़ों लोग बिना सामाजिक दूरी के लाइनों में खड़े दिखाई दिए। लोगों की भीड़ के कारण सामान के लिए मारामारी मची रही। ऐसे में दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। सेक्टर निवासी हरजिंदर ने बताया कि दुकानों पर लोगों की भीड़ से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई। उसके बाद पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा, जिसके बाद लोगों की भीड़ थोड़ी कम हो गई।