{"_id":"628e8efcac9c514fce087b75","slug":"people-in-esi-hospital-and-workers-in-government-hospitals-will-be-able-to-get-treatment-panchkula-news-pkl4517351154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : ईएसआई अस्पताल में आमजन और सरकारी अस्पतालों में श्रमिक करवा सकेंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : ईएसआई अस्पताल में आमजन और सरकारी अस्पतालों में श्रमिक करवा सकेंगे इलाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब ईएसआई अस्पतालों में आम नागरिक और सरकारी अस्पतालों में श्रमिक इलाज करा सकेंगे। इसके लिए जल्द ही स्वास्थ्य विभाग हरियाणा और ईएसआईसी के मध्य होगा एमओयू साइन किया जाएगा। बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय वन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। इसके अलावा, गुरुग्राम में 10 हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की जंगल सफारी परियोजना शुरू की जाएगी।
बैठक के बाद मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा में श्रमिकों को पर्याप्त चिकित्सा सेवा-सुविधाओं के लाभ देने की दिशा में ईएसआई अस्पताल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। बैठक में गुरुग्राम में स्थापित होने वाले 500 बेड क्षमता के ईएसआई अस्पताल परियोजना के अतिरिक्त प्रदेश में स्थापित होने वाले अन्य 5 ईएसआई अस्पतालों, नर्सिंग महाविद्यालय व ईएसआई डिस्पेंसरियों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श हुआ। श्रमिकों का विभिन्न प्रकार का डाटा भी साझा किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्रालय एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव सुनील बर्थवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
10 हजार एकड़ में स्थापित होगी जंगल सफारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में 10 हजार एकड़ भूक्षेत्र में स्थापित की जाने वाली अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय प्रारूप व पहचान दी जाएगी। बैठक में अरावली सफारी पार्क को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने के संदर्भ में विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अरावली सफारी परियोजना की स्थापना के लिए स्थान व भूमि को चिह्नित किया जा चुका है। इसके डिजाइन तैयार करने के लिए कई कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने अरावली सफारी के प्रारूप में हरियाणवी आंचलिक सांस्कृतिक पहचान का समावेश किए जाने के लिए भी कहा है। अरावली सफारी को अमलीजामा पहनाने से पहले विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित कुछ विश्वस्तरीय सफारी पार्कों का दौरा भी किया जाएगा।