फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People crossing the Sukhna River fearlessly; risk of accident looms.

Panchkula News: सुखना नदी के बीच बेखौफ गुजर रहे लोग, मंडराया हादसे का खतरा

Wed, 16 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
People crossing the Sukhna River fearlessly; risk of accident looms.
प्रशासन की चेतावनी दरकिनार, पुल बहने और घरों को नुकसान के बाद भी लापरवाही
विज्ञापन

हंडिया मोहल्ला और रामबाग रोड के पास नदी के बीच से रास्ता बना रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका के हंडिया मोहल्ला और रामबाग रोड के पास से गुजर रही सुखना नदी में जलस्तर कम होते ही लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। हाल ही में तबाही मचा चुकी इस नदी में पानी का बहाव सामान्य दिखते ही लोग बेखौफ होकर इसे पार कर रहे हैं, जिससे फिर किसी बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल प्रदेश के कैचमेंट इलाकों में हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका बनी रहती है।

राहत कार्य में लगी क्रेन को भी भागना पड़ा था पीछे
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी हंडिया मोहल्ले में नदी के तेज उफान से एक पुल बह गया था और कई घरों को भारी नुकसान हुआ था। बीते दिनों हिमाचल में हुई भारी बारिश के बाद अचानक आए पानी के तेज बहाव के चलते राहत कार्य में जुटे मजदूरों और क्रेन चालक को अपनी जान बचाने के लिए पीछे भागना पड़ा था।
विज्ञापन


निगरानी और सुरक्षा की मांग
तमाम खतरों के बावजूद स्थानीय लोगों की लापरवाही थम नहीं रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed