फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People are facing shortage of government buses in Kalka, the government should provide facilities soon

कालका हलके में सरकारी बसों की कमी से जूझ रहे हैं लोग, जल्द सरकार सुविधा दिलाए

Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
People are facing shortage of government buses in Kalka, the government should provide facilities soon
पिंजौर। हलका कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने बसों की कमी को पूरा करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज में बसों की कमी के चलते लोगों को असुविधा हो रही है। लोगों को घंटों तक रोड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। जो बसे आती हैं पलक झपकते ही भर जाती हैं। ऐसे में दैनिक यात्रियों को इंतजार और ज्यादा पैसा खर्च कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कालका विधानसभा में बसों की काफी समस्या बनी हुई है। कोरोना महामारी के दौरान बंद हुईं अधिकतर बसें आज तक शुरू नहीं हो पाईं हैं। पिंजौर-कालका और मोरनी जैसे अर्ध पर्वतीय क्षेत्रों में बसों की भारी किल्लत है। पंचकूला से नारायणगढ़ रूट समेत कई अन्य रूटों पर बसों की सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर लोगों को घंटों तक बसों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं परिवहन के पर्याप्त साधन नहीं होने की वजह लोग आवाजाही के लिए रोड पर चल रहे ऑटो, मैक्सी कैब आदि की तरफ दौड़ते देखे जा सकते हैं। विधायक ने कहा कि बसों की कमी से क्षेत्र के गांव दशकों से जूझ रहे हैं। चौधरी ने कहा कि सरकार बसों की कमी को जल्द दूर करे और लोगों को सही ढंग से बस सर्विसेज देने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed