फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People are becoming victims of stress, anxiety and depression due to humid heat and rising temperatures

Panchkula News: उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान से तनाव, घबराहट और अवसाद के शिकार हो रहे लोग

Sat, 29 Jun 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
People are becoming victims of stress, anxiety and depression due to humid heat and rising temperatures
डॉक्टर दे रहे व्यायाम के साथ सही तरीके से खानपान और पूरी नींद लेने की सलाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान से शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं। इसमें लोग तनाव, घबराहट और अवसाद के शिकार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 के साइकेट्रिस्ट वार्ड की ओपीडी 150 के पार पहुंच गई है। मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों को पर्याप्त नींद लेने के साथ डाइट और योगाभ्यास करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
सिविल अस्पताल के मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं। इससे लोगों का चिड़चिड़ापन के साथ गुस्सा बढ़ रहा है। इसके अलावा सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होती जा रही है। आने वाले मरीजों की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें ध्यान लगाने के लिए भी कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा हीट एंजाइटी के केस भी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। रोजाना 15 नए केस इससे संबंधित आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब शरीर ज्यादा तापमान के संपर्क में आता है तो वह अपना तापमान ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता। इससे मरीजों को कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, बेचैनी व हार्ट बीट तेज होने जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। ऐसे में ओपीडी में आने वाले लोगों को पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जा रही है। गर्मी के कारण नींद नहीं आने से भी लोगों में यह परेशानी लगातार बढ़ रही है। वहीं तनाव को कम करने के लिए डॉक्टर की तरफ से लगातार लोगों को शांति रखने के लिए दवाओं के साथ योग का सहारा लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

नीद नहीं पूरी होने से बढ़ रहा अवसाद
सेक्टर-12 निवासी 25 वर्षीय जयंत कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण नींद नहीं पूरी होने से चिड़चिड़ेपन और अवसाद हो रहा है। बिजली कट लगने से नींद नहीं आती है। इस कारण नींद नहीं पूरी होती है। इस कारण परेशानी आ रही है। डॉक्टरों की ओर से काउंसलिंग कर इलाज किया जा रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव कम करने के उपाय
पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मनोरोग विभाग के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोग दवाइयां लेने के साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करें। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें व स्वास्थ्यवर्धक भोजन खाएं। स्वयं को लोग काम में व्यस्त रखें। मनोरंजन के लिए लोगों को सैर करने, अखबार या पत्रिका पढ़ने के साथ इंडोर और आउटडोर खेल खेलने चाहिए। लोगों को तनाव से मुक्त रहने के लिए टीबी, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। घर में कोई भी नशीला पदार्थ और दवाइयां न रखें। योग और ध्यान को अपनाएं। योग दिमाग और शरीर के बीच कनेक्शन पुनर्स्थापित करने और शारीरिक व मानसिक शक्ति को सुधारने में मदद करता है। रोजाना लोग छह से आठ घंटे की नींद जरूर लें।


मरीजों का मनोरोग विभाग में इलाज किया जा रहा है। जो भी मरीज आ रहे हैं, काउंसिलिंग करने के साथ उनको दवाइयां दी जा रही हैं। मरीजों को तनाव मुक्त रखने के लिए टीम की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed