फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People accompanying the person for medical treatment misbehaved with the doctors

Panchkula News: मेडिकल करवाने व्यक्ति के साथ आए लोगों ने डॉक्टरों से बदतमीजी की

Thu, 05 Sep 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
People accompanying the person for medical treatment misbehaved with the doctors
पंचकूला। सेक्टर 6 जनरल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में देर रात एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल 1 सितंबर की रात करीब 12 बजे के बाद हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में मेडिकल करवाने आए व्यक्ति के साथियों ने डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की और उसके बाद हंगामा किया।
विज्ञापन

इमरजेंसी के डॉक्टर डॉ. अदिति, डॉ. राहुल, स्टाफ नर्स शुचि, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर की देर रात करीब 12 बजे नवीन नाम का एक व्यक्ति लड़ाई-झगड़े के मामले में मेडिकल करवाने पहुंचा था। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे कमरा नंबर 44 में भेजा था, ताकि मेडिकल करवा सके। इसी बीच उसके सात-आठ साथी इमरजेंसी में पहुंचे और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इमरजेंसी के स्टाफ ने खुद को कमरे में बंद कर बचाव किया और मामले की पुलिस को सूचना दी। इस पर सेक्टर 6 चौकी से पुलिसकर्मी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और हंगामा करने वाले सभी युवकों को बाहर निकाला। डॉक्टरों और इमरजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 7 थाना में मंजीत समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed