{"_id":"6ac9512830813d1a6706e747","slug":"peermuchalla-murder-case-father-and-son-killed-vishal-to-avenge-the-death-of-the-sons-brother-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-147794-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरमुछल्ला हत्याकांड : बेटे की मौत का बदला लेने के लिए बाप-बेटे ने की विशाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरमुछल्ला हत्याकांड : बेटे की मौत का बदला लेने के लिए बाप-बेटे ने की विशाल की हत्या
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में 22 वर्षीय विशाल की सिर धड़ से अलग कर बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल और उसके पिता हरपाल के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं। पीरमुछल्ला के शिव नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। सीआईए की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के मुताबिक हरपाल के बेटे बबलू की करीब एक महीने पहले मौत हो गई थी। हरपाल और उसके परिवार को शक था कि बबलू की मौत के पीछे विशाल और उसके परिवार का हाथ है। इसी रंजिश के चलते राहुल और हरपाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विशाल की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि सात और आठ अक्तूबर की रात पीरमुछल्ला के नेचर पार्क के जंगल में विशाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार हत्या में दातर का इस्तेमाल किया गया था। वारदात से पहले सभी ने पहले शराब पी थी।
गर्दन काटकर की थी हत्या, मौके से मिला था शराब का पौव्वा
वीरवार सुबह पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास नेचर पार्क में विशाल का शव मिला था। उसका सिर धड़ से करीब तीन फुट दूर पड़ा था। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई थी। सुबह सैर करने आए एक व्यक्ति ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची ढकोली थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान सैंपल एकत्र किए थे। घटनास्थल के पास शराब का खाली पौव्वा भी मिला था।
पत्नी और बच्चे को ढूंढने निकला था विशाल
विशाल पीरमुछल्ला के शिव नगर में परिवार के साथ रहता था और मेहनत-मजदूरी करता था। उसका 10 माह का बेटा भी है। परिजनों के अनुसार छह अक्तूबर की शाम उसकी पत्नी बच्चे को साथ लेकर दूध का डिब्बा लेने गई थी, लेकिन नहीं लौटी। इसके बाद विशाल पत्नी और बच्चे को तलाशने के लिए घर से निकला था। अगले दिन उसकी हत्या की सूचना परिवार को मिली। मृतक की मां राम रानी के बयान पर ढकोली थाना पुलिस ने शुरुआत में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस अब गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी और बेटे को ढूंढते समय आरोपी भी था साथ
विशाल की पत्नी और बच्चे की तलाश में वह उस ढाबे पर भी गया, जहां उसकी पत्नी पहले काम करती थी। उसे शक था कि कहीं पत्नी ढाबा संचालक के साथ तो नहीं चली गई। इस दौरान विशाल ने ढाबे पर विवाद भी किया। सूत्रों के अनुसार हरपाल उस समय विशाल के साथ ही था और उसकी तलाश में मदद करने का दिखावा कर रहा था। ढाबे पर जाने के दौरान विशाल और हरपाल दोनों ने शराब पी रखी थी। ढाबे से निकलने के बाद हरपाल मौके की तलाश में था। मौका मिलते ही उसने अपने बेटे के साथ मिलकर विशाल को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। विशाल की हत्या के बाद से उसकी पत्नी रोली और 10 माह के बेटे का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश भी कर रही है।
शव की पहचान के बाद ढाबे तक पहुंची खरड़ सीआईए पुलिस
सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान सबसे पहले शव की पहचान की गई। इसके बाद विशाल के घर से निकलने और पत्नी-बच्चे की तलाश में जाने से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। जांच करते हुए पुलिस उस ढाबे तक पहुंची, जहां विशाल गया था। वहां पता चला कि हरपाल भी उसके साथ आया था। इसके बाद पुलिस ने हरपाल के परिजनों से पूछताछ की, जिसमें हत्या से जुड़े तथ्य सामने आए और पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
लावारिस समझकर किया था अंतिम संस्कार
पुलिस सूत्रों के अनुसार हरपाल के बड़े बेटे बबलू का शव करीब एक महीने पहले पंचकूला में जंगल क्षेत्र में मिला था। शव की पहचान नहीं होने के कारण उसे लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाद में हरपाल को अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसे शक दिलाया कि उसके बेटे की मौत के पीछे विशाल व उसके परिवार का हाथ है। इस बात को लेकर हरपाल विशाल से रंजिश रखने लगा और उसकी हत्या की योजना तैयार करने लगा।