{"_id":"6ab83235ab323a1b8b08b94f","slug":"pedestrian-paths-and-cycle-tracks-to-be-built-in-the-green-belt-junctions-will-also-be-made-safer-panchkula-news-c-87-1-pan1001-141884-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्रीन बेल्ट में बनेंगे पैदल पथ और साइकिल ट्रैक, जंक्शन भी होंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्रीन बेल्ट में बनेंगे पैदल पथ और साइकिल ट्रैक, जंक्शन भी होंगे सुरक्षित
विज्ञापन
पंचकूला। शहर को अधिक सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) ने ग्रीन बेल्ट, पैदल पथ और प्रमुख जंक्शनों के विकास की योजना पर काम तेज कर दिया है। पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एम. पांडुरंग ने शनिवार को विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ ने सेक्टर-1, 3, 21, 4, 2, 6 और 7 की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट को केवल हरित क्षेत्र तक सीमित न रखकर नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित किया जाए। यहां बैठने की सुविधा समेत जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और मौजूदा पेड़-पौधों व हरियाली को संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
ग्रीन बेल्ट के साथ व्यवस्थित पैदल पथ और साइकिल ट्रैक विकसित करने पर जोर दिया गया। इनके प्रवेश बिंदुओं और चौड़ाई को स्थानीय जरूरत के अनुसार तय करने तथा प्रत्येक सेक्टर की परिस्थितियों के आधार पर व्यावहारिक विकास योजना तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन
केएम पांडुरंग ने माता मनसा देवी सिंह द्वार और विभिन्न टी-जंक्शनों का भी निरीक्षण किया। यातायात, सड़क सुरक्षा, पैदल आवागमन और सौंदर्यीकरण की समीक्षा करते हुए जरूरी सुधार कार्य चिह्नित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शूटिंग रेंज, सेक्टर-32, अटल पार्क और जलधारा परियोजना की प्रगति भी देखी। निर्माण कार्यों की नियमित टेस्टिंग, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। राउंडअबाउट की हरियाली, लैंडस्केपिंग और रखरखाव बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान एसीईओ भारत भूषण, चीफ इंजीनियर राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।