फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pedestrian paths and cycle tracks to be built in the green belt; junctions will also be made safer.

Panchkula News: ग्रीन बेल्ट में बनेंगे पैदल पथ और साइकिल ट्रैक, जंक्शन भी होंगे सुरक्षित

Sun, 27 Sep 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian paths and cycle tracks to be built in the green belt; junctions will also be made safer.
पंचकूला। शहर को अधिक सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) ने ग्रीन बेल्ट, पैदल पथ और प्रमुख जंक्शनों के विकास की योजना पर काम तेज कर दिया है। पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एम. पांडुरंग ने शनिवार को विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ ने सेक्टर-1, 3, 21, 4, 2, 6 और 7 की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट को केवल हरित क्षेत्र तक सीमित न रखकर नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित किया जाए। यहां बैठने की सुविधा समेत जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और मौजूदा पेड़-पौधों व हरियाली को संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट के साथ व्यवस्थित पैदल पथ और साइकिल ट्रैक विकसित करने पर जोर दिया गया। इनके प्रवेश बिंदुओं और चौड़ाई को स्थानीय जरूरत के अनुसार तय करने तथा प्रत्येक सेक्टर की परिस्थितियों के आधार पर व्यावहारिक विकास योजना तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएम पांडुरंग ने माता मनसा देवी सिंह द्वार और विभिन्न टी-जंक्शनों का भी निरीक्षण किया। यातायात, सड़क सुरक्षा, पैदल आवागमन और सौंदर्यीकरण की समीक्षा करते हुए जरूरी सुधार कार्य चिह्नित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शूटिंग रेंज, सेक्टर-32, अटल पार्क और जलधारा परियोजना की प्रगति भी देखी। निर्माण कार्यों की नियमित टेस्टिंग, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। राउंडअबाउट की हरियाली, लैंडस्केपिंग और रखरखाव बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान एसीईओ भारत भूषण, चीफ इंजीनियर राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed