{"_id":"666cd4342ef5f8ed60074e84","slug":"patwari-kanungo-and-tehsildar-should-go-to-the-field-and-listen-to-the-problems-of-the-people-jimpa-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-444947-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंः जिम्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंः जिम्पा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश के सभी पटवारियों, कानूनगो और तहसीलदारों को फील्ड में उतरकर लोगों की समस्याएं सुनने के आदेश जारी किए। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का समय पर निपटारा करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने फील्ड अफसरों को आम लोगों से मिलने, शिकायतें सुनने और जनता की सुविधा के लिए रोज एक निश्चित समय पर अपने कार्यालय में बैठने और इसकी जानकारी सभी कार्यालयों के बाहर बोर्ड पर लगाने के आदेश दिए। बैठक में राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य भी कई कामों की समीक्षा की और निर्देश जारी किए। बैठक में वित्त कमिश्नर राजस्व केएपी सिन्हा, सचिव अलकनंदा दयाल और अरशदीप सिंह थिंड और विभाग के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
दोबारा लगेगा जनता दरबार
मंत्री ने बताया कि इसी साल 6 और 15 जनवरी को पेंडिंग पड़े इंतकाल के मामले निपटाने के लिए लगाए विशेष कैंपों की कामयाबी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिर से पंजाब में जनता दरबार शुरू करने के लिए कहा है। वह खुद इन जनता दरबार में जाकर लोगों की शिकायतें और सुझाव सुनेंगे एवं मौके पर हल करवाने का प्रयास करेंगे। पेंडिंग इंतकालों को और विशेष कैंप लगाकर निपटाया जाएगा। पहले लगाए दो कैंपों में इंतकालों के लंबित पड़े 50,796 मामले निपटाए गए थे।
शिकायत और समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
राजस्व मंत्री ने हेल्पलाइन नंबर 8184900002 और 9464100168 (एनआरआई के लिए) पर प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उनको बताया गया कि 13 जून तक दोनों नंबरों पर 4387 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3064 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। हेल्पलाइन नंबर पर आईं शिकायतों का हल समयबद्ध तरीके साथ किया जाए और इस काम में कोई भी ढील या लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जल्द ही वह हर सप्ताह इसके बारे में समीक्षा किया करेंगे। जिम्पा ने अलग-अलग तहसीलों, सब तहसीलों और एसडीएम कांप्लेक्स की नई इमारतों के निर्माण और मरम्मत के लिए जारी किए फंडों के बारे में जानकारी हासिल की और निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए इन इमारतें को उच्च दर्जे का बनाया जाए।