फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patwar and Kanungo Association's dharna continues for their demands

Panchkula News: मांगों के लिए पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना जारी

Thu, 19 Dec 2024 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Patwar and Kanungo Association's dharna continues for their demands
पंचकूला। सेक्टर-1 के जिला सचिवालय के बाहर मंगलवार को पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिले के सभी कानूनगो व पटवारी काम छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिला सचिवालय के बाहर कानूनगो एवं पटवार एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और इस हड़ताल के चलते जिला सचिवालय में होने वाले कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें रजिष्ट्री, लोगों के लिए एससी व बीसी सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट,फर्द और इंतकाल जैसे कई काम शामिल हैं। पटवार एवं कानूनगो के अध्यक्ष भाग सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर कई बार समस्या का संज्ञान दिलवाया है। लेकिन उनकी लंबित मांगों को लेकर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

यह है मुख्य मांगें : वर्ष 2020 से 2023 तक की एलटीसी दिया जाए। वर्ष 2017से अभी तक की एसीपी, मेडिकल बिल, एजुकेशन बिल, गिरदावरी के बिल, ब्याज समेत एरियर, एग्रीकल्चर सेंसिस, टयूबवेल सेंसिस, एसीआर ओर सर्विस बुक की मांग को लेकर प्रदर्शन व धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed