फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients yearning for water since last 15 days, risk of infection due to foul smell in toilets

Panchkula News: 15 दिन से पानी को तरसते मरीज, शाैचालयों में दुर्गंध से संक्रमण का खतरा

Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Patients yearning for water since last 15 days, risk of infection due to foul smell in toilets
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डी-ब्लॉक सहित इमरजेंसी, गायनी और पीडियाट्रिक वार्ड में बाथरूम की मरम्मत और छत की मरम्मत के नाम पर सभी जल-आपूर्ति लाइनों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि मरीजों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं शाैचालयों में सफाई न होने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के बीच तालमेल की कमी इस अव्यवस्था को और गंभीर बना रही है।
विज्ञापन



इस माहाैल में रह रहे मरीज और तीमारदार
-बाथरूमों में गंदगी, दुर्गंध, कोई सफाई नहीं
-नल बंद, टैंकर या वैकल्पिक व्यवस्था नदारद
-मरीज और तीमारदार खरीदकर पी रहे पानी
-संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

मरीजों की ज़ुबानी...

कई दिनों से पानी नहीं आ रहा
पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। नहाने-धोने की भी सुविधा नहीं है। बेहद परेशानी हो रही है।
– ममता, यमुनानगर

बाथरूम की हालत बहुत खराब
बाथरूम की हालत बहुत खराब है। पानी न होने से गंदगी और बदबू फैली हुई है।
– साहिल कुमार, बतौड़

कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की
पानी बंद करने से पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। पीने का पानी भी बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
– बिंदु, मौलीजागरां
बिना सूचना के पानी बंद किया
बिना सूचना के पानी बंद कर दिया गया। संक्रमण का डर सता रहा है।
– उर्वशी, रामगढ़


मेंटीनेंस का काम जारी है, जल्द काम पूरा करके पानी की सप्लाई बहाल की जाएगी।
आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी पंचकूला


जल्द व्यवस्था सुधारी जाएगी। पीडब्ल्यूडी से पानी के टैंकर भेजने का अनुरोध किया जाएगा।
डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed