फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Patients were troubled after change of duty in Civil Hospital, it took two hours to make the card

Panchkula News: सिविल अस्पताल मेंं ड्यूटी बदलने के बाद मरीज रहे परेशान, कार्ड बनाने में लगे दो घंटे

Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Patients were troubled after change of duty in Civil Hospital, it took two hours to make the card
पंचकूला। शहर के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 मेंं मंगलवार को पंजीकरण काउंटर और टेक्नीशियन के तौर पर तैनात किए गए स्वीपर अपने काम पर लौट गए हैं। इस कारण अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर ऑपरेटर और टेक्नीशियन नहीं होने के कारण मरीज दो घंटे तक लाइन में खड़े होकर परेशान होते रहे। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के लेटर जारी होने के बाद मंगलवार को 12 लोगों की ड्यूटी चेंज की गई है। बाकी अन्य की कर्मचारियों की ड्यूटी बदलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदमी मिलने के बाद हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में स्वीपर की पोस्ट पर करीब 40 कर्मचारी हैं जो कंप्यूटर ऑपरेटर और टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहे हैं। इसमें आदेश आया है कि कंप्यूटर ऑपरेटर और टेक्नीशियन का काम करने वाले स्वीपर अपने काम पर दोबारा लौटेंगे। इसे लेकर 12 लोगों को उनके काम में स्वीपरों को भेजा गया है। इस कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह हालात दोबारा पंजीकरण काउंटर सहित टेस्टिंग लैब मेंं बना रहा। इस कारण मरीजोंं को ओपीडी, दवाखाना से दवा लेने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन

मरीजों ने बयां की अपनी परेशानी
तीन घंटे बाद ओपीडी मेंं पहुंच पाया
सुबह अस्पताल में ओपीडी का कार्ड बनाने के लिए आए थे। कार्ड बनने में तीन घंटे का समय लगा। इलाज कराने और दवा लेने में चार घंटे तक वक्त लगा। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर से ड्यूटी हटाने के बाद परेशानी हुई है। -राजीव, निवासी मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

घुटने में दर्द से हो रही परेशानी
मेरी मां के घुटने मेंं दर्द होने से उनको परेशानी हो रही है। दर्द लगातार अधिक बने रहने के कारण लाइन में मुझे लगना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। -लकी निवासी पंचकूला


सिविल अस्पताल के सभी काउंटरों पर जल्द ही ड्यूटी मेंं सभी को तैनात किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारी की गई है। ऑर्डर आने के बाद कर्मचारी शिफ्ट हुए हैं। इस कारण परेशानी हुई है। इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed