फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pathways to undercut the man, a bad omen ...

रास्ते को काटकर निकल गया आदमी, अच्छा शगुन नहीं...

Mon, 30 Sep 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 30 Sep 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
रास्ते को काटकर निकला है देखो आदमी...यह शगुन अच्छा नहीं... कह रही हैं बिल्लियां। शायर बीडी कालिया हमदम ने पुलिस कम्यूनिटी हब में जब यह शेर सुनाया, तो कमिश्नर राजबीर देसवाल सहित सभी वाह-वाह कह उठे।
विज्ञापन


इस शेर को कहने का मकसद था कि पहले तो इंसान बिल्ली का रास्ता काटने को अच्छा शगुन नहीं मानता था, लेकिन अब इंसानियत इतनी गिर गई है कि इंसान रास्ता काट दे दो तो उसे अपशगुन माना जाता है।
विज्ञापन



सेक्टर-14 थाने में नवर्निमित पुलिस कम्यूनिटी हब में अहसास अदबी सोसायटी की तरफ से रविवार को शायरों की महफिल जमी, जिसमें पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक शेरो-शायरी का दौर चलता रहा। इस मुशायरे में बलबीर तन्हा, सुशील हसरत, डॉ. प्रेम विज, विनोद ढुल, डॉ. एसके पुनिया, सतिंद्र त्रिखा जैसे दिग्गजों ने हिस्सा।

इस दौरान सेक्टर-11 व 15 के काफी बुजुर्ग पहुंचे और सभी ने पुलिस कम्यूनिटी हब की तारीफ की।


इस कार्यक्रम के दौरान ही हमदम ने एक और शेर सुनाया, जिसको लोगों ने सराह। शेर कुछ यूं था. .आज मर्यादा का पुरुषोत्तम कहीं मिलता नहीं... वरना मर्यादा की उड़ती इस तरह क्या धज्जियां...।


  इसी दौरान बलबीर तन्हा ने सुनाया कि... आइना पत्थर से जब टकराएगा... किस तरह टूटता है दिल बतलाएगा... अपने घर से उनके घर का फासला... उम्र भर न शायद तय हो पाएगा... ।


इसके अलावा अन्य शायरों ने भी अपनी गजलों से अपनी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed