फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pathankot's litchi has made its place in the international market, being sold in Doha stores: Mann

पठानकोट की लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई जगह, दोहा के स्टोर्स में बिक रही : मान

Sat, 28 Jun 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pathankot's litchi has made its place in the international market, being sold in Doha stores: Mann
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को राज्य के लीची किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम रखने के लिए बधाई दी। पंजाब की लीची अब देश की सीमाओं को पार कर दोहा, कतर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं के परिणामस्वरूप पहली बार पठानकोट की मीठी और स्वादिष्ट लीची दोहा, कतर के स्टोर्स तक पहुंच चुकी हैं। पंजाब के किसानों ने अपनी कठिन मेहनत और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के बलबूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर एक नया अध्याय रचा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब की उपजाऊ मिट्टी में उगने वाले फलों के साथ-साथ राज्य के अन्य उत्पाद भी देश और दुनिया के बाजारों में पेश किए जाएंगे। यह पंजाब के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि पहली बार यह लीची अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक रही है। किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकालना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed