फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Path movement done by worshiping weapons on the foundation day

स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन कर किया पथ संचलन

Thu, 06 Oct 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Path movement done by worshiping weapons on the foundation day
पिंजौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने स्थापना दिवस (विजयदशमी) पर शस्त्र पूजन कर शहर में पथ संचलन किया। इसके अलावा अमरावती में भी शस्त्र पूजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहजिला कार्यवाहक गुलाब सिंह ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने के लिए संगठित शक्ति संचय करनी आवश्यक है। शक्तिशाली को ही विश्व नमन करता है। उन्होंने बताया कि विजयदशमी का उत्सव हर भारतीय के मन में उत्साह का निर्माण करता है।
विज्ञापन

कभी-कभी शांति के लिए शस्त्र उठाना आवश्यक होता है। रामायण और महाभारत दोनों से यह सिद्ध होता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के बारे में बताया कि डॉ. हेडगेवारजी ने नागपुर में 1925 की विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। आज देश में प्रत्येक जिला, तहसील, खंड व मंडल तक संघ पहुंच गया है। संघ के शताब्दी वर्ष 2025 तक संघ ने प्रत्येक ग्राम तक संघ कार्य पहुंचाने का लक्ष्य लिया है। दुर्गा मंदिर रतपुर पहुंचने पर कुछ नागरिकों और मातृ शक्ति ने पथ संचलन कर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन

पथ संचलन पिंजौर गार्डन की पार्किंग से आरंभ होकर, मेन बाजार, बस स्टैंड से दुर्गा मंदिर रतपुर से नालागढ़ रोड से निकलकर वापस पिंजौर गार्डन पर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर कार्यवाह सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, सह नगर प्रचार प्रमुख पिंजौर, रिपुदमन जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, नरेंद्र सिंह रिटायर्ड कर्नल, कुलदीप सिंह खंड कार्यवाह रायतन खंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed