{"_id":"64e9067529c6c9809e0230e5","slug":"passengers-women-will-set-up-market-handmade-products-and-peacock-spices-will-also-be-seen-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-3597-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी : महिलाएं लगाएंगी बाजार, हस्त निर्मित उत्पाद व मोरनी के मसाले भी दिखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी : महिलाएं लगाएंगी बाजार, हस्त निर्मित उत्पाद व मोरनी के मसाले भी दिखेंगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाकर राहगीरी में ग्रामीण परिवेश की महिलाएं बाजार लगाएंगी। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों के साथ बाजार की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जबकि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस बारे में उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सेक्टर-5 में 27 अगस्त रविवार को राहगीरी में 37 अलग-अलग तरह के स्टाल लगाए जा रहे हैं। ''रंग दे बसंती'' थीम पर आधारित कार्यक्रम में महिलाओं को ऐसा प्लेटफार्म देने का प्रयास किया जा रहा है, जहां वे अपने हस्त निर्मित उत्पादों को लोगों के बीच पहुंचा सकती हैं।
मसाले चखकर ले सकते हैं लोग
राहगीरी में महिलाओं द्वारा मोरनी क्षेत्र के मशहूर मसालों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाकर ऑर्गेनिक मसालों की विशेषता की भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। एचएसआरएलएम के डीपीएम राहुल यादव ने बताया कि इन मसालों की विशेष बात यह है कि इन्हें महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से तैयार किया गया है। राहगीरी में लोग हल्दी, सोंठ, अदरक, मिर्च, धनिया और गरम मसाले सहित अन्य पारंपरिक मसालों की खरीदारी कर सकते हैं।
हस्त निर्मित उत्पादों की खरीदारी भी कर सकेंगे लोग
महिला बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सॉफ्ट टॉयज, चॉकलेट, बेकरी प्रोडक्ट, सेवइयां, अगरबत्ती, धूप, मुड्डे, दरिया, झूले और क्रोशिया के समान की प्रदर्शनी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग प्लेटफार्म के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की स्टाल लगाई जाती है।