Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   By 2029

Panchkula News: 2029 तक सिक्किम की तर्ज पर देश का आदर्श जैविक खेती ब्लॉक बनेगा मोरनी

Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
By 2029
मुख्यमंत्री ने माटी वंदन अभियान और नमो मोरनी मिशन का किया शुभारंभ, 5600 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती, किसानों को छोटे कृषि यंत्रों पर 75 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन


पंचकूला। मोरनी को वर्ष 2029 तक सिक्किम की तर्ज पर देश का आदर्श जैविक एवं प्राकृतिक खेती ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके लिए अगले तीन वर्षों में करीब 5600 एकड़ भूमि पर जैविक और प्राकृतिक खेती विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोपाष्टमी पर मंगलवार को मोरनी से माटी वंदन अभियान और नमो मोरनी मिशन का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोरनी की उपज, ब्रांड और मंडी तीनों की पहचान मोरनी के नाम से होगी। किसानों को उत्पादन से लेकर बिक्री तक की सुविधाएं एक ही क्षेत्र में उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि 5600 एकड़ में से 3360 एकड़ कृषि और 2240 एकड़ बागवानी क्षेत्र होगा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 01733-297010 हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। कृषि, बागवानी और भूमि एवं जल संरक्षण विभाग के अधिकारियों का संयुक्त कार्यालय बनाया जाएगा। नमो भवन में तीनों विभागों के अधिकारी बैठेंगे। यहां जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र भी विकसित किया जाएगा।

छोटे कृषि यंत्रों पर 75 प्रतिशत अनुदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण किसानों को छोटे कृषि यंत्रों की खरीद पर 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। ड्रिप सिंचाई पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। प्राकृतिक खेती मिशन के तहत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को पांच हजार रुपये के नियमित मानदेय के अलावा पांच हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। उन्हें कुल 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। मिट्टी परीक्षण, पोषण और कीटनाशक अवशेषों की जांच के लिए चार आधुनिक प्रयोगशालाएं भी स्थापित होंगी।

मोरनी ऑर्गेनिक फ्रेश ब्रांड से बिकेंगे उत्पाद

मुख्यमंत्री ने बताया कि हैफेड जैविक उत्पादों की खरीद के लिए नोडल एजेंसी होगी। उत्पाद मोरनी ऑर्गेनिक फ्रेश ब्रांड से बेचे जाएंगे। ऑनलाइन बिक्री के लिए विशेष ऐप तैयार होगा और कृषि विपणन बोर्ड मोरनी में जैविक मंडी विकसित करेगा। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

15 पॉलीहाउस में तैयार हो रही 20 लाख पौध

मुख्यमंत्री ने बताया कि मोरनी में 15 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें एपिकल रूट कटिंग तकनीक से हर साल 15 से 20 लाख आलू की पौध तैयार हो रही है। पॉलीहाउस लगाने पर 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। यह पौध हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों में भी भेजी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में माटी वंदन पखवाड़े के तहत 15 विशेष कार्यक्रम होंगे। पांच दिसंबर को विश्व मृदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सिक्किम सहित अन्य राज्यों के कृषि वैज्ञानिक प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030-31 तक प्रदेश में डेढ़ लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती का लक्ष्य है। अभी करीब 24 हजार किसान 44 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राकृतिक खेती विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मोरनी को प्रदेश का पहला प्राकृतिक एवं जैविक खेती मॉडल ब्लॉक बनाने की पहल का स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और किसानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।












You''''re using th
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed