फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paryushan and Samvatsari Mahaparv organized in Jain Sthanak of Sector-17, honored the ascetics

सेक्टर-17 के जैन स्थानक में पर्यूषण एवं संवत्सरी महापर्व आयोजित, तपस्वियों को सम्मानित किया

Sat, 11 Sep 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Paryushan and Samvatsari Mahaparv organized in Jain Sthanak of Sector-17, honored the ascetics
पंचकूला। सेक्टर-17 के जैन स्थानक में पर्यूषण एवं संवत्सरी महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संवत्सरी प्रतिक्रमण, जाप, भक्ति, आरती जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। एसएस जैन सभा की तरफ से 4 से 11 सितंबर तक आयोजित इस महापर्व के सातवें दिन कठोर तप करते हुए श्रावक-श्राविकाओं की मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसमें करीब 100 तपस्वियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में शुक्रवार को श्रुति जी ने सुबह साढ़े आठ से दस बजे तक आदि ठाणे चार के पावन सानिध्य में अंतकृत-दशांग सूत्र एवं कल्पसूत्र का वाचन किया। इसके बाद तीस मिनट तक ध्यान शिविर आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शाम सात बजे प्रतिक्रम प्रतिदिन में जैन सभा के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान एसएन जैन और सचिव पीयूष जैन व सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनाया जाएगा संवत्सरी महापर्व
आज संवत्सरी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान समारोह के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन बंगा वाले होंगे। स्वागत अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र जैन एलआईसी वाले और झंडे की रस्म राजपाल जैन और उनके परिवार द्वारा अदा की जाएगी। इस दिन सभी जैन समाज के लोग पूरे विश्व से अपने द्वारा मन, वचन और कर्म से की हुई किसी भी प्रकार की गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हैं। इसके अलावा विश्व की सुख शांति की मंगल कामना करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed