फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Parveen Chhabra appointed in-charge of 10 flood-affected villages of Ghanaur

Panchkula News: परवीन छाबड़ा को लगाया गया घनौर के बाढ़ग्रस्त 10 गांवों का इंचार्ज

Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Parveen Chhabra appointed in-charge of 10 flood-affected villages of Ghanaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। मान सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए प्रभावित गांवों के समूह बनाकर आप नेताओं की लगाई गई जिम्मेदारियों के तहत, घनौर के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए पंजाब स्टेट डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस चेयरमैन परवीन छाबड़ा को राजपुरा सब-डिवीजन घनौर हलके के 10 गांवों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने हाल ही में हलका घनौर के सरपंचों और स्थानीय आप नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों दरवा, कौमी खुर्द, लाछड़ू खुर्द, मंझोली, उंटसर, रामपुर, सराला कलां, सराला खुर्द, शमशपुर, सोंटा का दौरा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के नुकसान का आकलन (गिरदावरी) शुरू करवाया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा तय किए गए 45 दिनों के भीतर इस काम को पूरा करने के लिए हलकों के पटवारियों के साथ अतिरिक्त पटवारी भी लगाए गए हैं। सरकार केवल फसलों का ही आकलन नहीं कर रही, बल्कि बाढ़ के कारण जिन घरों को नुकसान हुआ है, जिनके पशुओं को क्षति पहुंची है या किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु हुई है, उन सभी की भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नुकसान का आकलन और बाढ़ से हुई क्षति की रिपोर्ट पार्टीबाजी से ऊपर उठकर तैयार करें। जांच का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। पंजाब सरकार अक्तूबर में मुआवजे के चेक बांटना शुरू करेगी। इस मौके पर उनके साथ गांवों के सरपंच भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed