फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Party's policies will be told to 3973 Panna Pramukhs in the convention on June 25

Panchkula News: सम्मेलन में 25 जून को 3973 पन्ना प्रमुखों को बताई जाएगी पार्टी की नीतियां

Sat, 24 Jun 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Party's policies will be told to 3973 Panna Pramukhs in the convention on June 25
इसमें त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब भी करेंगे शिरकत, जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी नीतियां माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मल्टीपर्पज हॉल में 25 जून को पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में दोपहर करीब 3.30 बजे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब शामिल होंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान दी। इस मौके पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर और जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग उपस्थित रहे।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए संगठन द्वारा की गई रचना के अनुसार पंचकूला विधानसभा के अंदर चार मंडल हैं। इनमें 58 शक्ति केंद्र और 203 बूथ हैं। इन सभी बूथों के ऊपर हमारे पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। लिस्ट के अनुसार वोटर लिस्ट के कुल 3973 पन्ने हैं। इस सम्मेलन में 3973 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। जिन्हें पार्टी की नीतियों और विचारों के बारे में बताया जाएगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर 1 से 30 जून तक देश भर में महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के तहत पंचकूला में भी पहले कई कार्यक्रम किए जा चुके हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। पन्ना प्रमुख का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक संगठन की और प्रधानमंत्री मोदी की बात को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन व बड़ी रैलियों का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, योजनाएं और जो कल्याणकारी कार्य सरकार ने इन 9 सालों में किए हैं वह जन-जन तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed