फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pargat Singh raise questions on his own government

परगट सिंह ने सदन में अपनी ही सरकार को घेरा

Wed, 04 Mar 2020 11:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pargat Singh raise questions on his own government
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने शून्य काल के दौरान अपनी ही पार्टी की सरकार को सदन में घेर लिया। उन्होंने राज्य में निजी थर्मल प्लाटों का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार कभी तो अफसरों की कमेटी बना देती है और कभी व्हाइट पेपर लाने की बात करती है। अब तक निजी थर्मल प्लांटों के बारे में कुछ भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

परगट सिंह ने सदन में किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि यही कारण है कि आज नेताओं की कोई फेस वैल्यू नहीं रह गई है। उन्होंने बहिबल कलां कांड का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस मामले में चार साल से अब तक चार्ज ही फ्रेम नहीं हो सके हैं। परगट ने स्पीकर से आग्रह किया कि वे ही इसका कुछ हल निकालें। उन्होंने स्पीकर से कहा कि इस मामले में एक कमेटी का गठन कर दें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed