फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Parents went to school to take their son, thieves broke the door and stole Rs 8.70 lakh

Panchkula News: मां-बांप बेटे को लेने गए स्कूल, चोरों ने दरवाजा तोड़ की 8.70 लाख की चोरी

Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Parents went to school to take their son, thieves broke the door and stole Rs 8.70 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। दिनदहाड़े दरवाजे का लॉक तोड़कर जेवर और 8.45 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सुधीर कुमार निवासी सेक्टर-12ए ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है। उनका आर्किटेक्ट और कंस्ट्रक्शन का काम है। दोपहर 1.40 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बच्चे को सेक्टर-16 स्कूल से लेने चला गया। जब वह 35 मिनट बाद दोपहर 2.25 बजे वापस आया तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था।

आलमारी से एक बैग चोरी हो गया था। उसमें करीब 6.45 लाख रुपये और 2.25 लाख रुपये के जेवर थे। उन्होंने बताया कि जेवर में एक मंगलसूत्र, तीन टाप्स, एक अंगूठी और दस ग्राम का सिक्का था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी हितेंदर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed