{"_id":"606e0e488ebc3e8ca83632b0","slug":"parents-furious-over-fee-hike-demonstrations-pkl-office-news-pkl4096394179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी पर भड़के अभिभावक, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी पर भड़के अभिभावक, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित एक स्कूल में वर्ष 2020-21 में फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक भड़क गए हैं। इस मुद्दे को लेकर करीब 40 अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।
अभिभावकों का कहना है कि डीईओ की रिपोर्ट में जो फीस बताई गई थी उतनी ही फीस काफी अभिभावकों ने जमा कर दी थी। स्कूल ने पूरे सेशन के दौरान तो दबाव डाला ही साथ ही सेशन के बाद रिपोर्ट कार्ड नहीं दे रहे हैं। वर्षा सैनी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार गत सेशन की बढ़ी हुई फीस जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, सुशील कुमार ने कहा कि 3024 रुपये ही फीस बनती है तो स्कूल 4100 फीस क्यों मांग रहा है। सोनल टंडन ने बताया कि इस मामले में स्कूल द्वारा उनको 6 अप्रैल को मिलने के लिए बुलाया गया था। वह स्कूल पहुंचे तो बताया गया कि प्राचार्य व्यस्त हैं। महेश धीर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बढ़ाई गई फीस को तुरंत वापस ले।
सेक्टर 15 में भी फीस बढ़ोतरी का विरोध
पंचकूला सेक्टर-15 के एक निजी स्कूल में भी फीस की बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने विरोध जताया है। इन अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस में करीब 130 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह फीस काफी ज्यादा है, जिसे देना असंभव है। सभी अभिभावकों ने बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की है।