फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Parents demonstrated for teaching young children in the afternoon session

बच्चों को दोपहर बाद के सत्र में पढ़ाने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated for teaching young children in the afternoon session
पंचकूला। राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को दोपहर बाद 12 से शाम 6.15 बजे तक दूसरे सत्र में पढ़ाने पर अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की है। अभिभावकों का कहना था कि डीईओ उर्मिला देवी को पत्र लिखकर बच्चों को सुबह के सत्र में पढ़ाने की मांग की गई है। इसके बाद भी उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 अभिभावक वीरवार को स्कूल पहुंचे। अभिभावक मोहन लाल, प्रदीप सिंह और शिवानी, रमेश कुमार ने बताया कि इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग को ज्ञापन दिया है। बच्चों को दोपहर 12 से शाम को 6.15 बजे तक स्कूल बुलाया जा रहा है। राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेेक्टर-26 में पहली शिफ्ट में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक छठी से 12वीं तक के बच्चों को बुलाया जा रहा है। वहीं छोटे बच्चों केे शाम को बुलाया जा रहा है। राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 की प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने बताया कि जो शिक्षा विभाग की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। उसी का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed