फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   parents and going around cbse office to get their name corrected

Panchkula News: माता-पिता और अपना नाम सही कराने के लिए काट रहे सीबीएसई कार्यालय के चक्कर

Sat, 11 Mar 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
parents and going around cbse office to get their name corrected
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। दसवीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न जिलों के बच्चे परिजनों के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सेक्टर-5 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उचित जानकारी नहीं मिलने के कारण जहां लोगों का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है, वहीं उनको मानसिक परेशानी से भी गुजरना पड़ रहा है। सीबीएसई के सेक्टर-5 पंचकूला में क्षेत्रीय कार्यालय बनाया गया है। इसमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से रोजाना सौ से अधिक लोग मार्कशीट खोने के बाद डुप्लीकेट मार्कशीट बनवाने, अपना और माता-पिता का नाम ठीक करवाने के लिए कई बार चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी इनके काम को पूरा करने के लिए सीबीएसई की तरफ से कोई डेट निर्धारित नहीं की गई है। इस कारण इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाम को ठीक कराने के लिए सीबीएसई के ऑफिस आने में एक बार में एक हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। इसमें काम तय समय पर नहीं होने के कारण दिक्क्त होती है। कई बार चक्कर काटने से भी लगातार समस्या आ रही है।
विज्ञापन



तीन बार में तीन हजार का तेल लगा काम नहीं हुआ
मार्कशीट में मेरा नाम गलत लिखा है। उसे ठीक कराने के लिए दो माह में तीन बार सीबीएसई दफ्तर के चक्कर काट चुका हूं। गाड़ी से आने में तीन हजार का तेल लग चुका है। इसके बाद भी अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस कारण परेशानी हुई है। - दीपक कुमार निवासी भिवानी
विज्ञापन


बेटी की डुप्लीकेट मार्कशीट नहीं मिल पाई
बेटी दिव्या की 10वीं की मार्कशीट खो गई है। इसकी डुप्लीकेट मार्कशीट ईश्यू कराने के लिए दो बार आ चुके हैं। इसके बाद इसकी प्रक्रिया के बारे में पता नहीं चल सका है। इस कारण लगातार परेशानी हुई है। -रूप सिंह निवासी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बार मार्कशीट का स्टेटस जानने आ चुके
सीबीएसई के ऑफिस 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट इश्यू करवाने के लिए दो बार चक्कर काट चुके हैं। इसके बाद कोई हल नहीं निकल पाया है। काउंटर पर किसी प्रकार की सटीक जानकारी नहीं दी गई है। इस कारण परेशानी हो रही है। - राहुल निवासी धर्मपुर



पिता का नाम नहीं हो पाया है ठीक
नौकरी के लिए अप्लाई किया तो पता चला कि पिता का नाम मार्कशीट में गलत है जबकि आधार कार्ड में सही है। इसे ठीक कराने के लिए लगातार प्रयास किया। पूरे कागजात लेकर आए लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी हुई। काउंटर पर पूरी बात एक बार में पता नहीं चल पाती है। इसलिए काम में देरी हो रही है। -हिमांशु, निवासी सोनीपत



सीबीएसई की तरफ से स्कूलों को सर्कुलर जारी किया गया है कि विद्यार्थी और अभिभावक का नाम गलत होने पर वह अपने स्कूल के माध्यम से सीबीएसई को जानकारी भेजें। इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। इस कारण वह सीबीएसई के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए लोगों को कार्यालय आना पड़ रहा है। -विजय यादव, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसई, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed