फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panoramic coach: Successful trial between Shoghi-Shimla with weights

पैनाेरमिक कोच : वजन के साथ शोघी-शिमला के बीच ट्रायल हुआ सफल

Wed, 28 Jun 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Panoramic coach: Successful trial between Shoghi-Shimla with weights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। कालका-शिमला रेलमार्ग पर पैनाेरमिक कोचों का दूसरा चरण भी सफल रहा है। करीब 6.350 टन वजन के साथ कोचों को 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया गया। वजन के लिए कोचों में 50-50 किलोग्राम के बट्टे रखे गए थे। मंगलवार को वजन के साथ आरसीरएफ कपूरथला के अधिकारियों के अनुसार पैनोरमिक कोचों का दूसरे दिन का ट्रायल कनोह से शिमला के बीच जारी रहा। इससे पहले शिमला-शोघी के बीच पहला ट्रायल किया गया था। भूस्खलन की वजह से तीन दिन ट्रायल रुका रहा।
शोघी से शिमला के बीच हुआ ट्रायल
पहले चरण का ट्रायल सफल होने के बाद बीते शुक्रवार को पैनोरमिक कोचों को शिमला से कालका भेज दिया गया था। इसके बाद कालका में उक्त काेचों में वजन के लिए लोहे के बट्टे रखे गए। दूसरे चरण का ट्रायल शनिवार से हाेना था लेकिन शनिवार और रविवार को कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन के चलते दोनो दिन ट्रायल नही हो पाया था। इस कारण सोमवार को चारों पैनोरमिक कोचों को शिमला के लिए रवाना किया गया था। वहां शोघी से शिमला के बीच चारों कोचों का वजन के साथ ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


कालका-शिमला रेलमार्ग पर यातायात शुरू
कालका। करीब तीन दिन से कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन की वजह से बंद रेल सेवाएं मंगलवार को सुचारु हो गई। मंगलवार को कालका से शिमला के लिए चलने वाली सभी टॉय ट्रेनें पटरी पर लौट आई। मंगलवार को कालका रेलवे स्टेशन से शिमला के लिए चलने वाली सभी टॉय ट्रेनों को पहले की तरह रवाना किया गया। बता दें कि कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार को केवल दो ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया था लेकिन रास्ते में भूस्खलन के चलते वह भी बीच रास्ते से वापस कालका भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार को केवल एक टाॅय ट्रेन ही जैसे-जैसे कालका से शिमला पहुंची थी उसे भी बीच रास्ते में भूस्खलन के चलते काफी देर रास्ते में ही ट्रेक क्लीयर होने का इंतजार करना पड़ा था, जिसके बाद रेलमार्ग अवरूद्ध होने के चलते सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। वहीं सोमवार को कालका से शिमला के लिए केवल तीन टॉय ट्रेन को ही शिमला के लिए रवाना किया गया। हिमदर्शन एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन टॉय ट्रेन और एक हॉलिडे स्पेशल शामिल थी। कालका रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक सीताराम मीणा का कहना है कि मंगलवार को कालका से शिमला के लिए चलने वाली सभी टाय ट्रेनों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed