{"_id":"6abc273d94b42a893a03ebad","slug":"panic-ensued-among-the-elderly-after-the-sudden-evacuation-of-the-old-age-home-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142011-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ओल्ड ऐज होम को अचानक खाली करवाने पर बुजुर्गों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ओल्ड ऐज होम को अचानक खाली करवाने पर बुजुर्गों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-27 स्थित नवनिर्मित ओल्ड ऐज होम में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने बुजुर्गों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। कार्रवाई को लेकर नगर निगम और कांट्रेक्टर आमने-सामने आ गए। निगम ने एजेंसी पर तय शर्तें पूरी न करने का आरोप लगाया, जबकि एजेंसी ने बिना सूचना कांट्रेक्ट रद्द करने और बुजुर्गों को बेसहारा बाहर निकालने का आरोप लगाया।
ओल्ड ऐज होम में रह रहीं बुजुर्ग विभा अरोड़ा ने बताया कि उन्हें दो दिन से जाने के लिए कहा जा रहा था। वह घुटनों के इलाज के लिए पिछले दो महीने से वहां रहकर सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज करा रही थीं। शाम को कुछ लोगों ने मेन गेट का लॉक तोड़कर बुजुर्गों को बाहर जाने के लिए कहा। उस समय मेडिकल स्टाफ और करीब पांच बुजुर्ग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बाहर निकाले जाने के बाद उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है।
ओल्ड ऐज होम का चार्ज एजेंसी के पास
नगर निगम ने पिछले साल अक्तूबर में ओल्ड ऐज होम चलाने का कांट्रेक्ट निजी एजेंसी को दिया था। जनवरी में एजेंसी को प्रोजेशन मिला। एजेंसी ने पिछले महीने विश्व बुजुर्ग दिवस पर रिसेप्शन का उद्घाटन किया था। इसके बाद बुजुर्ग वहां रहने लगे थे।
विज्ञापन
शो कॉज नोटिस फिर कांट्रेक्ट किया रद्द
एजेंसी देख रहे विपिन ने आरोप लगाया कि निगम ने मूलभूत सुविधाओं में सहयोग नहीं किया। इसके बाद शो कॉज नोटिस दिए गए और कांट्रेक्ट रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मिले नोटिस की समयावधि मंगलवार को पूरी हुई थी। पक्ष रखने के लिए चीफ सेक्रेटरी को शिकायत दी थी, लेकिन इससे पहले ही कार्रवाई कर दी गई।