फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula will get ten AC buses, will run on Delhi, Dehradun, Narnaul and Shimla routes

Panchkula News: पंचकूला को मिलेंगी दस एसी बसें, दिल्ली, देहरादून, नारनौल और शिमला रूटों पर चलेंगी

Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Panchkula will get ten AC buses, will run on Delhi, Dehradun, Narnaul and Shimla routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिले के लोग अब हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो की एसी बसों का आनंद उठा सकेंगे। लंबे रूटों पर चलाई जाने वाली 10 एसी बसें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही ये बसें पंचकूला पहुंच जाएंगी और उनको फिर रूटों पर दौड़ा दिया जाएगा। पंचकूला डिपो एसी बसों को दिल्ली, देहरादून, नारनौल और शिमला के रूटों पर चलाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में लोग इन बसों में हिमाचल प्रदेश की वादियों की सैर भी कर पाएंगे।
प्रदेश की अघोषित राजधानी होने के कारण भी पंचकूला सभी जिलों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली के साथ भी पंचकूला की अच्छी-खासी कनेक्टिविटी है। इसी कारण परिवहन विभाग ने दिल्ली रूट पर भी पांच एसी बसें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा देहरादून, नारनौल और शिमला के रूट भी काफी लंबे हैं। वहां लोगों को आरामदायक सफर देने के लिए एसी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के आने के बाद अन्य छोटे रूटों पर भी लोगों को राहत मिलेगी। पांच बसें बढ़ जाने के कारण पहले से दिल्ली रूट पर चल रही अन्य बसों की संख्या कम कर दी जाएगी। उनका प्रयोग लोकल रूटों पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

फोन और लैपटॉप चार्ज करने की होगी सुविधा
इन ऐसी बसों में फोन और लैपटॉप को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए जाएंगे। ऐसे में यात्री सफर के दौरान ही लैपटॉप पर आने ऑफिस का काम भी निपटा सकेंगे। जरूरी ईमेल भेज और पढ़ भी सकेंगे। मोबाइल का प्रयोग कर वे लंबे सफर का आनंद ले सकेंगे। यात्रा के दौरान फोन बंद होने का डर नहीं रहेगा। आरामदायक सीटों और ऐसी के साथ चार्जिंग प्वाइंट से लोगों का सफर और भी रोमांचक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालासर रूट पर भी बस चलाने की योजना
जिले से हर रोज काफी संख्या में लोग राजस्थान के सालासर और खाटूश्याम धाम दर्शनों को जाते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का प्रयास है कि एक ऐसी बस सालासर धाम के लिए भी चलाई जाए। इस रूट पर समय लेने के लिए राजस्थान परिवहन विभाग और आरटीओ के साथ समन्वय किया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह रूट तय नहीं हो पाया है। मगर इस पर बातचीत चल रही है।


उम्मीद है कि जल्द ही 10 ऐसी बसें पंचकूला डिपो को मिल जाएंगी। इन बसों को दिल्ली, शिमला, देहरादून और नारनौल के रूट पर चलाया जाएगा। लोगों को लंबा सफर तय करने में आसानी रहेगी। -अशोक कौशिक, जीएम पंचकूला, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed