{"_id":"57323a9d4f1c1b570791989b","slug":"panchkula-vayudoot-crime-control-vayudoot-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में अब वायुदूत करेंगे क्राइम कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में अब वायुदूत करेंगे क्राइम कंट्रोल
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Wed, 11 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अपराध के बढ़ते ग्राफ को पंचकूला पुलिस के वायुदूत कंट्रोल करेंगे। ये दूत चौड़ी सड़कों से लेकर कॉलोनियों की संकरी गलियों तक मिनटों में पहुंच जाएंगे। पुलिस ने क्राइम कंट्रोल और पेट्रोलिंग के लिए 24 नई मोटरसाइकिलें खरीदी हैं। इनके सवारों को ‘वायुदूत’ नाम दिया गया है। वारदात स्थल पर यह वायुदूत पांच से सात मिनट के भीतर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक नई स्कॉर्पियो भी खरीदी है।
हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
इन वाहनों को अंबाला-पंचकूला कमिश्नर रमेश चंद्र मिश्रा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि पहले इन वाहनों को पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम को एक दिन के लिए टालना पड़ा। अब इन वाहनों को कमिश्नर बुधवार शाम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
क्या खास है इन वाहनों में
पुलिस के अनुसार वायुदूत मोटरसाइकिल को विशेष तरीके से तैयार किया गया है। इसमें जीपीएस, वायरलेस सेट्स, रेड लाइट्स और माइक सिस्टम लगा है। यह मोटरसाइकिलें चार से पांच किलोमीटर के एरिया में पेट्रोलिंग करेंगी, जो उन संकरी गलियों में भी दाखिल हो सकेंगी, जहां पीसीआर नहीं जा पाती। यह बाइक्स 24 घंटे पंचकूला में घूमेंगी। इनकी लोकेशन पुलिस के उच्च अधिकारी कार्यालय में बैठकर देख सकेंगे।