Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula to look greener every day; Municipal Corporation to hire a specialized agency

Panchkula News: अब हर दिन हरा-भरा दिखेगा पंचकूला, निगम हायर करेगा विशेष एजेंसी

Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Panchkula to look greener every day; Municipal Corporation to hire a specialized agency
10 दिसंबर से पहले शुरू होगा काम, वार्ड वाइज बनेगा रखरखाव का शेड्यूल
विज्ञापन


आदित्य शर्मा

पंचकूला। पंचकूला। शहर के सभी वार्डों के पार्क अब पहले से ज्यादा हरे-भरे और सुंदर नजर आएंगे। नगर निगम ने पार्कों और हरित क्षेत्रों के सालभर रखरखाव के लिए निजी एजेंसी नियुक्त करने की योजना बनाई है। इसके लिए इसी सप्ताह टेंडर जारी किया जाएगा और 10 दिसंबर से पहले एजेंसी का चयन कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत शहर के सभी सेक्टरों और कॉलोनियों के पार्कों की नियमित देखभाल होगी।
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि निगम का लक्ष्य हर वार्ड के पार्क को साफ, सुंदर और सुरक्षित बनाना है। एजेंसी को वार्ड के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उसके काम की नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक बागवानी का काम निगम के मौजूदा कर्मचारियों से करवाया जा रहा था। कर्मचारियों की संख्या सीमित होने के कारण कई बार काम समय पर पूरा नहीं हो पाता था। बड़े आयोजनों के दौरान कर्मचारियों की व्यस्तता से पार्कों का नियमित रखरखाव भी प्रभावित होता था। नई व्यवस्था से इन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। एजेंसी के पास पर्याप्त कर्मचारी, मशीनें और विशेषज्ञता होगी।
विज्ञापन

घास की कटाई से लेकर झूलों की मरम्मत तक होगी
नई व्यवस्था के तहत पार्कों में घास की नियमित कटाई, पेड़ों की वैज्ञानिक तरीके से छंटाई, पौधों की देखभाल, खाद-पानी देने और फूलों की क्यारियों को संवारने का काम होगा। इसके अलावा पार्कों की सफाई के साथ टूटी पगडंडियों, बेंचों और झूलों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। बच्चों के खेलने के स्थानों और बुजुर्गों के टहलने वाले रास्तों को विशेष रूप से साफ रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी के काम की हर महीने समीक्षा होगी। इसमें वार्ड पार्षदों और आरडब्ल्यूए से भी सुझाव लिए जाएंगे। काम में कमी मिलने पर एजेंसी को सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। लंबे समय से पार्कों के रखरखाव की मांग कर रहे निवासियों को इस व्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बेहतर रखरखाव से शहर में हरियाली बढ़ेगी, धूल कम होगी और पर्यावरण में सुधार आएगा। निगम ने लोगों से भी पार्कों में कूड़ा नहीं फैलाने और पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है।


क्या-क्या होगा काम

घास की नियमित कटिंग और सफाई

पेड़ों की वैज्ञानिक छंटाई

फूलों की क्यारियों का सौंदर्यकरण
पौधों को खाद-पानी और देखभाल

बेंच, झूले और ट्रैक की मरम्मत

कब-क्या होगा

इसी सप्ताह: एजेंसी के लिए टेंडर

10 दिसंबर से पहले: एजेंसी का चयन

दिसंबर से: वार्ड वाइज काम शुरू

हर माह: काम की समीक्षा और फीडबैक
कोट
शहर की बागवानी के संबंध में बैठक की है, जिसमें पूरा साल के लिए वार्ड वार हाॅर्टिकल्चर की मेंटेनेंस के लिए एजेंसी हायर करने का फैसला किया है। माैजूदा स्टाॅफ के पास कई तरह के काम होते हैं जिससे वार्डों में बागवानी व्यवस्था प्रभावित होती है।
विनय कुमार, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed