फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula to get five new e-buses by September 10, taking the fleet to 15

Panchkula News: 10 सितंबर तक पंचकूला को मिलेंगी पांच नई ई-बसें, 15 हो जाएगा बेड़ा

Sat, 29 Aug 2026 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panchkula to get five new e-buses by September 10, taking the fleet to 15
लोकल रूट पर 35 मिनट का इंतजार घटेगा; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन


चरन सिंह टिब्बी
पंचकूला। बस स्टॉप पर अगली बस के इंतजार में 30-35 मिनट तक खड़े रहने वाले शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 10 सितंबर तक पांच और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की उम्मीद है। नई बसें आने के बाद पंचकूला में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से विभिन्न रूटों पर बसों के बीच का अंतराल कम होगा और यात्रियों को अगली बस के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
फिलहाल पंचकूला में 10 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। इनसे शहर के अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल रही है। हालांकि, बसों की संख्या सीमित होने के कारण कई बार बस स्टॉप पर यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। खासकर लोकल स्टेशन पर एक बस के निकलने के बाद यात्रियों को अगली बस के लिए करीब 35 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। नई बसें आने के बाद इस अंतराल को कम किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन


बसों की संख्या बढ़ेगी, इंतजार होगा कम
पांच नई बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे यात्रियों को समय पर बस मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। रोजाना नौकरी, शिक्षण संस्थानों और अन्य जरूरी कामों के लिए बस से सफर करने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बसों का अंतराल कम होने से यात्रियों को बस स्टॉप पर लंबे समय तक खड़े रहने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिक बसें उपलब्ध होने पर लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है।

कोट
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभाग ने यह फैसला लिया है। इससे लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और उन्हें सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
-सुखदेव सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed