फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula to be illuminated by three lakh earthen lamps; 'Seva Sankalp Abhiyan' begins today.

Panchkula News: तीन लाख दीयों से जगमगाएगा पंचकूला, आज से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Thu, 17 Sep 2026 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Panchkula to be illuminated by three lakh earthen lamps; 'Seva Sankalp Abhiyan' begins today.
परेड ग्राउंड से धार्मिक स्थलों, मंदिरों और गोशालाओं तक होगा दीप प्रज्ज्वलन, 108 मीटर व्यास की रंगोली और ड्रोन शो भी आकर्षण
विज्ञापन

17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ प्रस्तुतियां भी होंगी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के लिए पंचकूला में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को जिले में करीब तीन लाख दीये जलाकर की जाएगी। परेड ग्राउंड सेक्टर-5 के अलावा सरकारी भवनों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों और गोशालाओं में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों की बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा की।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार से बैठक में शामिल होकर जिले की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसमें माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर कालका, चंडी माता मंदिर, महादेव मंदिर सकेतड़ी और छोटा त्रिलोकपुर मंदिर समेत जिले के विभिन्न मंदिरों और सभी गौशालाओं को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के साथ धार्मिक और सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में बनेगी 108 मीटर व्यास की रंगोली
सेवा संकल्प अभियान के दौरान परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में स्थानीय वस्तुओं के प्रयोग से 108 मीटर व्यास की विशाल रंगोली बनाई जाएगी। इसके अलावा ड्रोन शो भी आयोजित होगा। स्कूलों और कॉलेजों में रंगोली, निबंध और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामुदायिक केंद्रों में नुक्कड़ प्रस्तुतियों के माध्यम से 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा, सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा सेतु में एक जगह मिलेगी योजनाओं की जानकारी
अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम, नगर परिषद और खंड स्तर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने अभियान की गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed