फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula shines at National Taekwondo; Bhumika wins gold.

Panchkula News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में पंचकूला की धूम, भूमिका ने जीता स्वर्ण

Sun, 23 Aug 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Panchkula shines at National Taekwondo; Bhumika wins gold.
ताऊ देवी लाल स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, भूषण ने रजत और इशांत शर्मा-अनमोल ने कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पुणे में आयोजित पांचवीं इंडिया ताइक्वांडो क्योरुगी नेशनल चैंपियनशिप में पंचकूला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3 स्थित ताइक्वांडो सेंटर के खिलाड़ियों ने कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। 16 से 21 अगस्त तक श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महालुंगे में आयोजित प्रतियोगिता में भूमिका राणा ने स्वर्ण पदक जीता। भूषण ने रजत, जबकि इशांत शर्मा और अनमोल ने कांस्य पदक हासिल किए।
भूमिका राणा ने कड़े मुकाबलों में आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने चारों पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच हरजिंदर सिंह और ताइक्वांडो सेंटर की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेंटर कई वर्षों से बेहतरीन खिलाड़ी तैयार कर रहा है और यहां से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। कोच हरजिंदर सिंह ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए सफलता का श्रेय नियमित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की लगन को दिया। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed